Bharatpur desi thali | bajra daliya recipe | winter food Rajasthan | hand pounded bajra | bajra benefits winter | local food Rajastha
Last Updated:
Bajre Ka Daliya Recipe: सर्दियों के मौसम में भरतपुर की देसी थाली की सबसे खास पहचान हाथों से कूटा गया बाजरे का दलिया है. ग्रामीण इलाकों में आज भी पारंपरिक तरीके से तैयार यह दलिया गर्माहट देने वाला, पौष्टिक और स्वाद से भरपूर माना जाता है. बाजरा ऊर्जा, फाइबर और आयरन से भरपूर होता है, जो ठंड में शरीर को मजबूत रखता है. सादे मसालों के साथ पकाई जाने वाली यह रेसिपी स्थानीय स्वाद और परंपरा का अनूठा उदाहरण है.

सर्दियों का मौसम आते ही भरतपुर के खानपान में देसी और पारंपरिक स्वाद देखने को मिलने लगता है. ठंड के दिनों में यहां का ग्रामीण जीवन खास तौर पर ऐसे भोजन की ओर रुख करता है. जो न केवल स्वादिष्ट हो बल्कि शरीर को गर्मी और ताकत भी प्रदान करे इन्हीं पारंपरिक व्यंजनों में भरतपुर का बाजरे से बनने वाला देसी दलिया खास पहचान रखता है. जिसे सर्दियों के मौसम में बड़े चाव से खाया जाता है.

भरतपुर के ग्रामीण इलाकों में यह दलिया सदियों पुराने पारंपरिक तरीके से तैयार किया जाता है. इसकी सबसे खास बात यह है कि इसमें किसी भी तरह की मशीन या आधुनिक प्रक्रिया का उपयोग नहीं किया जाता.सबसे पहले बाजरे को हाथों से कूटा जाता है. जिससे उसका प्राकृतिक स्वाद और पौष्टिकता बनी रहती है. इसके बाद इस कुटे हुए बाजरे को मिट्टी के बने चूल्हे पर धीमी आंच में पकाया जाता है.

चूल्हे की धीमी गर्मी में पकने से दलिया अच्छी तरह गल जाता है और उसमें एक अलग ही खुशबू और स्वाद आ जाता है. ग्रामीण महिलाओं का कहना है कि इस पारंपरिक दलिया को पकाने में समय और अनुभव दोनों की जरूरत होती है. जब दलिया पूरी तरह पक जाता है. तब उसमें दूध मिलाकर परोसा जाता है. दूध के साथ खाने पर इसका स्वाद और पौष्टिकता दोनों ही बढ़ जाते हैं. कई परिवार इसे सुबह के नाश्ते में तो कुछ लोग रात के भोजन में लेना पसंद करते हैं.
Add News18 as
Preferred Source on Google

ग्रामीण लोगों का मानना है.कि बाजरे का यह देसी दलिया सर्दियों में शरीर को अंदर से गर्म रखता है. यह पाचन के लिए लाभदायक होता है और लंबे समय तक ऊर्जा प्रदान करता है. खेतों में काम करने वाले किसान और मजदूरी करने वाले लोगो के लिए यह दलिया किसी संपूर्ण आहार से कम नहीं है. यही वजह है कि आधुनिक खानपान के दौर में भी भरतपुर के ग्रामीण क्षेत्रों में इस पारंपरिक भोजन की लोकप्रियता बरकरार है.

आयुर्वेद डॉक्टर चंद्रप्रकाश दीक्षित के अनुसार बाजरा फाइबर, आयरन और कई जरूरी पोषक तत्वों से भरपूर होता है. जो सर्दियों में शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करने में सहायक है यही कारण है कि भरतपुर का यह देसी दलिया न केवल स्वाद का प्रतीक है. बल्कि सेहत के लिहाज से भी बेहद फायदेमंद माना जाता है. सर्दियों के मौसम में भरतपुर का बाजरे से बना पारंपरिक दलिया आज भी ग्रामीण संस्कृति सेहत और स्वाद का अनूठा संगम बना हुआ है.