Devdutt Padikkal Record: देवदत्त पडिक्कल ने विजय हजारे ट्रॉफी में बना डाला नया रिकॉर्ड

Share to your loved once


Last Updated:

Devdutt Padikkal Record: कर्नाटक के बल्लेबाज देवदत्त पडिक्कल ने विजय हजारे ट्रॉफी रनों का अंबार लगाते हुए नया रिकॉर्ड बना डाला. उन्होंने टूर्नामेंट के एक से ज्यादा सीजन में 700 से ज्यादा रन बनाकर इतिहास रचा, अब वे नारायण जगदीशन का रिकॉर्ड तोड़ने के करीब हैं.

700 रन ठोक देवदत्त पडिक्कल ने रिकॉर्ड किया ध्वस्त, रोहित-विराट नहीं कर पाए ऐसादेवदत्त पडिक्कल विजय हजारे ट्रॉफी के एक से ज्यादा सीजन में 700 रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज बने

नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेट टीम से बाहर चल रहे देवदत्त पडिक्कल ने विजय हजारे ट्रॉफी में रनों का अंबार लगाया है. इस सीजन में उन्होंने कुछ ऐसा किया जिसने इतिहास के पन्नों में उनका नाम दर्ज करा दिया. सोमवार (12 जनवरी) को क्वार्टर फाइनल में देवदत्त ने 81 रन की पारी खेली और विजय हजारे ट्रॉफी के एक से ज्यादा सीजन में 700 रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज बने. अब तक सिर्फ पांच बल्लेबाज मयंक अग्रवाल, पृथ्वी शॉ, पडिक्कल, नारायण जगदीशन और करुण नायर ने विजय हजारे ट्रॉफी के एक सीजन में 700 से ज्यादा रन बनाए हैं. पडिक्कल इकलौते बल्लेबाज बने जिन्होंने दो बार विजय हजारे ट्रॉफी के एक सीजन में कम से कम 700 रन बनाए हैं.

पडिक्कल को सोमवार को मुंबई और कर्नाटक के बीच खेले गए क्वार्टरफाइनल मैच में 700 रन क्लब में शामिल होने के लिए 60 रन चाहिए थे. उन्होंने कर्नाटक की पारी के 24वें ओवर में शम्स मुलानी की गेंदबाजी के दौरान यह उपलब्धि हासिल कर ली. इस घरेलू वनडे टूर्नामेंट के मौजूदा सीजन में पडिक्कल अब तक चार शतक और दो अर्धशतक लगा चुके हैं. उन्होंने सीजन की शुरुआत झारखंड के खिलाफ 413 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 118 गेंद में 147 रन की शानदार पारी खेलकर की थी. इसके बाद कर्नाटक के दूसरे एलीट ग्रुप ए मैच में केरल के खिलाफ 124 रन बनाकर टीम को 8 विकेट से बड़ी जीत दिलाई.

पडिक्कल 29 दिसंबर 2025 को अहमदाबाद में तमिलनाडु के खिलाफ सिर्फ 22 रन ही बना सके, लेकिन अगले दो मैचों में पुडुचेरी और त्रिपुरा के खिलाफ उन्होंने फिर दो शतक (113 और 108) जड़ दिए. राजस्थान के खिलाफ 6 जनवरी को वे दुर्भाग्यशाली रहे और 91 रन पर आउट होकर शतक से चूक गए. इसके बाद कर्नाटक के आखिरी एलीट ग्रुप ए मैच में मध्य प्रदेश के खिलाफ उन्होंने 39 गेंदों में 35 रन बनाए. अगर पडिक्कल 17 रन और बना लेते हैं, तो वे 2020-21 विजय हजारे ट्रॉफी में अपने पिछले सर्वश्रेष्ठ 737 रन के आंकड़े को पार कर जाएंगे.

विजय हजारे ट्रॉफी के एक सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड जगदीशन के नाम है. 2022-23 विजय हजारे ट्रॉफी में जगदीशन ने तमिलनाडु के लिए आठ मैचों में 830 रन बनाए थे. पडिक्कल को जगदीशन का रिकॉर्ड तोड़ने और एक सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में नंबर 1 बनने के लिए नॉकआउट मैचों में कम से कम 1 रन और बनाने होंगे.

About the Author

Viplove Kumar

15 साल से ज्यादा वक्त से खेल पत्रकारिता से सक्रिय. Etv भारत, ZEE न्यूज की क्रिकेट वेबसाइट में काम किया. दैनिक जागरण वेबसाइट में स्पोर्ट्स हेड रहा. ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, क्रिकेट और फुटबॉल वर्ल्ड कप कवर किया. अक्टूब…और पढ़ें

homecricket

700 रन ठोक देवदत्त पडिक्कल ने रिकॉर्ड किया ध्वस्त, रोहित-विराट नहीं कर पाए ऐसा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP