भरतपुर: सर्दियों में चौरा की फली की सब्जी सेहत और स्वादिष्ट
Last Updated:
भरतपुर के ग्रामीण इलाकों में सर्दियों की ठंड में बनती है ताजी चौरा की फली की सब्जी, जो स्वाद में लाजवाब और सेहत में बेहतरीन मानी जाती है. कम मसालों में भी बेहद स्वादिष्ट, यह देसी व्यंजन घर-घर की रसोई की शान है.

भरतपुर में सर्दियों के मौसम में जहां एक ओर हरी सब्जियों की भरमार देखने को मिलती है. वहीं दूसरी ओर देसी और पारंपरिक सब्जियों का स्वाद लोगों को खासा पसंद आता है. इन्हीं में से एक है चौरा की फली की बनी सब्जी जो सर्दियों के दिनों में ग्रामीण इलाकों में खूब बनाई और खाई जाती है. यह सब्जी न केवल स्वाद में लाजवाब होती है. बल्कि सेहत के लिहाज से भी बेहद फायदेमंद मानी जाती है.

चौरा की फली विशेष रूप से सर्दियों के मौसम में ही बाजारों और खेतों में देखने को मिलती है. भरतपुर के ग्रामीण क्षेत्रों में लोग इसे अपने खेतों और बगीचों में आसानी से उगा लेते हैं. स्थानीय किसानों का कहना है कि यह फली कम लागत में तैयार हो जाती है. सर्दियों में ताजी चौरा की फली से बनी सब्जी का स्वाद अलग ही होता है, जिसे लोग बड़े चाव से खाते हैं.

आयुर्वेद डॉक्टर चंद्रप्रकाश दीक्षित के अनुसार चौरा की फली पोषक तत्वों से भरपूर होती है. इसमें प्रोटीन, फाइबर, आयरन और कई जरूरी विटामिन पाए जाते हैं. जो शरीर को ऊर्जा प्रदान करते हैं. इसके नियमित सेवन से पाचन तंत्र मजबूत होता है और शरीर में जमा हानिकारक तत्वों को बाहर निकालने में मदद मिलती है. ग्रामीण क्षेत्रों में इसे शरीर की कमजोरी दूर करने और रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने वाला आहार माना जाता है.
Add News18 as
Preferred Source on Google

चौरा की फली की सब्जी को अलग-अलग तरीकों से बनाया जाता है. कई लोग इसे सादे मसालों के साथ भूनकर बनाते हैं तो कुछ लोग इसमें आलू या दाल मिलाकर इसका स्वाद और भी बढ़ा देते हैं. खास बात यह है कि यह सब्जी कम मसालों में भी बेहद स्वादिष्ट बन जाती है. जिससे इसका प्राकृतिक स्वाद बना रहता है. ग्रामीण इलाके में सर्दियों के दिनों में यह सब्जी रोजमर्रा के खाने का अहम हिस्सा बन जाती है.

घर में उगी ताजी चौरा की फली से बनी सब्जी न केवल स्वादिष्ट होती है. बल्कि यह सेहत का भी पूरा ध्यान रखती है. यही वजह है कि आज भी भरतपुर के गांवों में चौरा की फली की सब्जी की खास पहचान बनी हुई है. सर्दियों के मौसम में चौरा की फली की सब्जी स्वाद और सेहत का बेहतरीन संगम है. जिसे अपनाकर लोग अपने खानपान को पौष्टिक और देसी बना सकते हैं.