बंगाल में ‘मौत’ की दस्तक, केंद्र ने ममता सरकार को भेजी वार्निंग, 2 लोगों में मिला निपाह का वायरस

Share to your loved once


Last Updated:

Bengal Nipah Virus: बंगाल में निपाह वायरस की खबर मिलने के बाद केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को पत्र लिखकर केंद्र से पूरी मदद का भरोसा दिया है. नड्डा ने ममता बनर्जी से टेलीफोन पर भी बात की और स्थिति को संभालने में पश्चिम बंगाल को सभी ज़रूरी मदद देने के केंद्र के वादे को दोहराया.

बंगाल में 'मौत' की दस्तक, मिले 2 निपाह केस, केंद्र का ममता को मदद का वादाबंगाल में मिले 2 निपाह वायरस के लक्षण. (सांकेतिक)

Nipah Virus Case: पश्चिम बंगाल में जानलेवा निपाह वायरस (Nipah Virus) की आहट ने हड़कंप मच गया. एम्स कल्याणी (AIIMS Kalyani) स्थित आईसीएमआर की ‘वायरस रिसर्च एंड डायग्नोस्टिक लेबोरेटरी’ (VRDL) में दो संदिग्ध मामले सामने आए हैं. इस वायरस की उच्च मृत्यु दर और इसके तेजी से फैलने की क्षमता को देखते हुए केंद्र सरकार ने इसे ‘अत्यधिक प्राथमिकता’ (Utmost Priority) पर रखा है और ममता बनर्जी सरकार को सतर्क रहने की चेतावनी दी है.

जैसे ही इन संदिग्ध मामलों की जानकारी मिली, भारत सरकार के स्वास्थ्य और परिवार कल्याण सचिव ने पश्चिम बंगाल के मुख्य सचिव और स्वास्थ्य सचिव (प्रधान सचिव) के साथ उच्च स्तरीय चर्चा की. इस बैठक का मुख्य उद्देश्य स्थिति की समीक्षा करना और वायरस के प्रसार को रोकने के लिए त्वरित और समन्वित कार्रवाई सुनिश्चित करना था.

मैदान में नेशनल आउटब्रेक रिस्पांस टीम

केंद्र ने राज्य सरकार की मदद के लिए एक ‘नेशनल जॉइंट आउटब्रेक रिस्पांस टीम’ को तैनात कर दिया है. इस टीम में देश के दिग्गज विशेषज्ञ शामिल हैं-

  1. ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ हाइजीन एंड पब्लिक हेल्थ (AIIHPH), कोलकाता
  2. नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी (NIV), पुणे
  3. नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ एपिडेमियोलॉजी (NIE), चेन्नई
  4. वन्यजीव विभाग, पर्यावरण और वन मंत्रालय

जरूरी कदम

  1. केंद्र ने ‘कम्युनिकेबल डिजीज अलर्ट’ (संक्रामक रोग अलर्ट) के तहत राज्य की ‘इंटीग्रेटेड डिजीज सर्विलांस प्रोग्राम’ (IDSP) यूनिट के साथ दिशा-निर्देश शेयर किए हैं.
  2. दिल्ली स्थित राष्ट्रीय रोग नियंत्रण केंद्र (NCDC) में ‘पब्लिक हेल्थ इमरजेंसी ऑपरेशंस सेंटर’ (PHEOC) को भी सक्रिय कर दिया गया है.

कितना खतरनाक है निपाह वायरस?

निपाह एक जूनोटिक बीमारी है. यह जानवरों (फल खाने वाले चमगादड़ों) से इंसानों में फैलती है. इसकी गंभीरता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि इसमें मृत्यु दर लगभग 40% से 75% तक होती है.

प्रमुख लक्षण

  1. अचानक तेज बुखार और सिरदर्द
  2. सांस लेने में अत्यधिक कठिनाई
  3. मानसिक भ्रम या चक्कर आना
  4. गंभीर मामलों में मस्तिष्क में सूजन (एन्सेफलाइटिस) और कोमा

नड्डा ने ममता को लिखा पत्र

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को पत्र लिखकर भारत सरकार की ओर से पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया है. नड्डा ने मुख्यमंत्री से फोन पर भी बात की और स्थिति को नियंत्रित करने के लिए हर संभव सहायता प्रदान करने की प्रतिबद्धता दोहराई है.

About the Author

Deep Raj Deepak

दीप राज दीपक 2022 में न्यूज़18 से जुड़े. वर्तमान में होम पेज पर कार्यरत. राजनीति और समसामयिक मामलों, सामाजिक, विज्ञान, शोध और वायरल खबरों में रुचि. क्रिकेट और मनोरंजन जगत की खबरों में भी दिलचस्पी. बनारस हिंदू व…और पढ़ें

homenation

बंगाल में ‘मौत’ की दस्तक, मिले 2 निपाह केस, केंद्र का ममता को मदद का वादा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP