CCTV video viral: हे देवी मां, माफ कर दो! चोर से चोरी से पहले हाथ जोड़कर मांगी माफी, फिर उड़ा ले गया गहने, वीडियो वायरल

Share to your loved once


Last Updated:

सोशल मीडिया पर ऐसे कई वीडियो वायरल होते हैं, जिसे देख लोग दंग रह जाते हैं. ऐसा ही एक वीडियो झांसी से देखने को मिला, जहां एक चोर ने मंदिर में चोरी की वारदात को अंजाम देने से पहले मंदिर में स्थापित देवी माता की मूर्ति से माफी मांगी. हाथ जोड़कर प्रार्थना करने के बाद चोर ने मंदिर में चोरी की बड़ी वारदात को अंजाम दिया. आप भी ये वीडियो देखें.

वायरल वीडियो: झांसी के एक मंदिर में चोरी की अनोखी वारदात सामने आई, जिसे देख लोग दंग रह गए. चोरी करने से पहले चोर ने मंदिर में देवी मां से प्रार्थना की, चोरी के लिए माफी. हाथ जोड़कर देवी मां से माफी मांगने के बाद चोर ने देवी मां का श्रृंगार और रुपए चोरी कर लिए. मंदिर में चोरी की अनोखी वारदात मंदिर में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई और अब यह सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है.

बता दें कि झांसी के गरौठा मढां रोड पर स्थित प्रसिद्ध बड़ी माता मंदिर में बीती रात चोरों ने अंधेरे का फायदा उठाकर चोरी की बड़ी वारदात को अंजाम दिया. चोर ने मंदिर का मुख्य ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया और माता के सिंगार में चढ़े सोने-चांदी के कीमती आभूषण उतारकर फरार हो गया. सुबह जब श्रद्धालु और पुजारी पूजा-अर्चना के लिए मंदिर पहुंचे, तो उन्होंने मंदिर का ताला टूटा हुआ और सिंगार अस्त-व्यस्त पाया. इसके बाद तुरंत ही लोगों ने इसकी सूचना गरौठा पुलिस को दी गई.

पुलिस ने खंगाला सीसीटीवी फुटेज
मंदिर में चोरी की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मंदिर परिसर की बारीकी से जांच-पड़ताल शुरू की. मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने पर चोर चोरी करते हुए साफ दिखाई दिया. फुटेज के आधार पर पुलिस ने निशानदेही करते हुए चोर की पहचान ग्राम गोहाना निवासी के रूप में की. पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी को पकड़ लिया और थाने लाए, जहां उससे पूछताछ की जा रही है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है.

पहले भी इलाके में हुई थी चोरी
गौरतलब है कि इससे पहले भी ग्राम गोहाना में रात के समय बकरियों की चोरी की घटनाएं सामने आई थीं, जिनका अभी तक कोई ठोस सुराग नहीं लग पाया है. लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है और ग्रामीणों ने पुलिस से सुरक्षा व्यवस्था और गश्त बढ़ाने की मांग की है. ग्रामीणों का आरोप है कि इस गांव के अलावा तमाम अन्य गांव में चोरी की बड़ी-बड़ी वारदातें हो रही हैं. रात होते ही चोरों का आतंक शुरू हो जाता है. अब ग्रामीण अपने घर और मंदिर की रखवाली के लिए खुद तैयार हो गए हैं.

About the Author

आर्यन सेठ

आर्यन ने नई दिल्ली के जामिया मिलिया इस्लामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई की और एबीपी में काम किया. उसके बाद नेटवर्क 18 के Local 18 से जुड़ गए.

homeajab-gajab

हे देवी मां, माफ कर दो! चोर से चोरी से पहले हाथ जोड़ मांगी माफी, देखें वीडियो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP