‘धर्मेंद्र के बिना जिंदगी’, सौतन प्रकाश कौर संग रिश्ते पर हेमा मालिनी की दो टूक, ‘इक्कीस’ न देखने की बताई वजह

Share to your loved once

Last Updated:

धर्मेंद्र को गुजरे लगभग डेढ़ महीना हो गया है, लेकिन फैंस उन्हें खोने के गम से उबर नहीं पाए हैं. धर्मेंद्र के परिवारों के बीच आपसी मुनमुटाव की अफवाहों ने भी ध्यान खींचा. अब हेमा मालिनी ने धर्मेंद्र के निधन, सौतन प्रकाश के साथ रिश्ते और पति की आखिरी फिल्म ‘इक्कीस’ पर दिल खोलकर बात की है.

hema malini, Dharmendra, sunny deol, hema malini on Dharmendra death, Dharmendra movie ikkis, hema malin Dharmendra life, hema malin movies, hema malin soutan prakash kaur

नई दिल्ली: धर्मेंद्र के साथ हेमा मालिनी का 57 सालों का साथ रहा. हालांकि, दूसरी पत्नी होने की वजह से कुछ वर्जनाएं थीं, जिन्हें मानना पड़ा. वे अपनी सौतन प्रकाश कौर से हमेशा दूर रहीं और कभी धर्मेंद्र को अपनी जिम्मेदारियों को निभाने से नहीं रोका. हेमा मालिनी ने साफ कहा कि भले ही वे अलग-अलग घरों में रहते थे, लेकिन उनके बीच बातचीत और प्रेम कभी कम नहीं हुआ. धर्मेंद्र जी का उन्हें बार-बार फोन करना और साथ समय बिताने की उत्सुकता उनके मजबूत पारिवारिक रिश्तों का प्रमाण थी. (फोटो साभार: Instagram@imeshadeol@dreamgirlhemamalini)

hema malini, Dharmendra, sunny deol, hema malini on Dharmendra death, Dharmendra movie ikkis, hema malin Dharmendra life, hema malin movies, hema malin soutan prakash kaur

हेमा मालिनी ने प्रकाश कौर के साथ अनबन की खबरों को सिरे से खारिज कर दिया है. इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार, उन्होंने साफ कहा कि सनी और बॉबी देओल के साथ उनके रिश्ते हमेशा दोस्ताना और मधुर रहे हैं. उन्होंने साफ कहा कि उन्हें अपनी निजी जिंदगी को लेकर किसी को सफाई देने की जरूरत महसूस नहीं होती. (फोटो साभार: Instagram@imeshadeol)

hema malini, Dharmendra, sunny deol, hema malini on Dharmendra death, Dharmendra movie ikkis, hema malin Dharmendra life, hema malin movies, hema malin soutan prakash kaur

धर्मेंद्र के लिए प्रेयर मीट दोनों परिवारों ने अलग-अलग रही थी, जिससे लोगों ने आपसी मनमुटाव की आशंका जताई थी. इस पर हेमा मालिनी ने कहा, ‘यह मेरी जिंदगी है. हम बिल्कुल खुश हैं और एक-दूसरे के बहुत करीब हैं. मुझे इससे ज्यादा कुछ नहीं कहना. मुझे नहीं पता लोग कैसी-कैसी कहानियां बना रहे हैं. दुख होता है कि लोग दूसरों के दुख का इस्तेमाल करके आर्टिकल लिखते हैं. इसलिए मैं ऐसे सवालों का जवाब नहीं देती.’ (फोटो साभार: Instagram@imeshadeol)

Add News18 as
Preferred Source on Google

hema malini, Dharmendra, sunny deol, hema malini on Dharmendra death, Dharmendra movie ikkis, hema malin Dharmendra life, hema malin movies, hema malin soutan prakash kaur

हेमा मालिनी को इस बात का गर्व है कि धर्मेंद्र जी ने एक भरपूर जीवन जिया. एक ऐसा जीवन जहां उन्होंने जो चाहा उसे हासिल किया और लाखों लोगों का प्यार पाया. वे बोलीं, ‘उन्हें सबसे अच्छी जिंदगी मिली. जो चाहा, वह पाया. वह बहुत प्यारे इंसान थे. मुझे गर्व है कि उन्हें इतने लोग प्यार करते हैं, और वह इंसान जिसे सबने इतना प्यार दिया.’ (फोटो साभार: Instagram@dreamgirlhemamalini)

hema malini, Dharmendra, sunny deol, hema malini on Dharmendra death, Dharmendra movie ikkis, hema malin Dharmendra life, hema malin movies, hema malin soutan prakash kaur

हेमा मालिनी एक सांसद और कलाकार के रूप में अपनी जिम्मेदारियों को समझती हैं. हालांकि वह भीतर से टूटी हुई हैं, लेकिन उनका कहना है कि मुझे आगे बढ़ना है, जो उनकी मजबूत इच्छाशक्ति को दर्शाता है. (फोटो साभार: Instagram@dreamgirlhemamalini)

hema malini, Dharmendra, sunny deol, hema malini on Dharmendra death, Dharmendra movie ikkis, hema malin Dharmendra life, hema malin movies, hema malin soutan prakash kaur

हेमा मालिनी को धर्मेंद्र हर एक पल याद आते हैं. उन्होंने कहा, ’57 साल साथ रहने के बाद मैं अपनी जिंदगी धर्मेंद्र के बिना सोच भी नहीं सकती.’ हेमा मालिनी ने आगे कहा, ‘मैं बहुत गहरे दुख में थी, अब भी हूं. लेकिन कोशिश कर रही हूं इससे बाहर निकलने की, क्योंकि मेरे लिए यह बहुत ज्यादा है. सब कहते हैं मैं मजबूत हूं, मैं मजबूत हूं, लेकिन कभी-कभी मुझे आगे बढ़ना है, मुझे करना ही है.’ (फोटो साभार: Instagram@dreamgirlhemamalini)

hema malini, Dharmendra, sunny deol, hema malini on Dharmendra death, Dharmendra movie ikkis, hema malin Dharmendra life, hema malin movies, hema malin soutan prakash kaur

एक्ट्रेस और सांसद हेमा ने बताया कि धर्मेंद्र उन्हें फोन करते थे, जब वह सफर में होती थीं और लोनावला के फार्महाउस से लौटकर उनके और बेटियों ईशा देओल और अहाना देओल के साथ वक्त बिताते थे. वे कहती हैं, ‘वह हमेशा पूछते, कहां हो? कब आ रही हो? वापस आ रही हो? तो मैं भी लोनावला से वापस आ रहा हूं. वह आते और मेरे और परिवार के साथ रहते. उनके बिना बहुत दुख होता है. कब फिर मिलूंगी उनसे? (फोटो साभार: Instagram@imeshadeol)

hema malini, Dharmendra, sunny deol, hema malini on Dharmendra death, Dharmendra movie ikkis, hema malin Dharmendra life, hema malin movies, hema malin soutan prakash kaur

धर्मेंद्र आखिरी दिनों में घर पर ही थे. अस्पताल जाने के बाद घर लौट आए थे. हेमा मालिनी बोलीं, ‘उस समय तक मुझे लगा वह ठीक हैं. मुझे लगा था वह एक-दो साल और रहेंगे.’ (फोटो साभार: Instagram@imeshadeol)

hema malini, Dharmendra, sunny deol, hema malini on Dharmendra death, Dharmendra movie ikkis, hema malin Dharmendra life, hema malin movies, hema malin soutan prakash kaur

हेमा मालिनी ने धर्मेंद्र की आखिरी फिल्म ‘इक्कीस’ नहीं देखी है. वे बोलीं, ‘जब फिल्म रिलीज हुई, मैं मथुरा आ गई थी. मुझे यहां अपना काम करना था. अभी मैं नहीं देख सकती, बहुत भावुक हो जाऊंगी. मेरी बेटियां भी यही कह रही हैं. शायद बाद में देखूंगी, जब जख्म थोड़ा भर जाए.’ (फोटो साभार: Instagram@imeshadeol)

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeentertainment

‘धर्मेंद्र के बिना जिंदगी’ सौतन प्रकाश कौर संग रिश्ते पर हेमा मालिनी की दो टूक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP