हिंदू लड़के को मुस्लिम लड़की से हुआ प्यार, परिवार बना दुश्मन, तो भगवान शिव को साक्षी मान मंदिर में कर ली शादी
Last Updated:
Mirzapur Love Story: कहते हैं कि लोग प्यार में ना जाति देखते है और ना ही धर्म. यूपी के मिर्जापुर में भी कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिला, जहां एक हिंदू लड़के को एक मुस्लिम लड़की से प्यार हो गया. परिवार ने जब दोनों की शादी से इनकार कर दिया, तो दोनों ने मंदिर में शादी रचाकर अलग रहने का फैसला कर लिया.
मिर्जापुर : कहते हैं कि अगर इश्क हो तो कोई भी दीवारें इसको दूर नहीं कर सकती हैं, चाहे वह दीवार धर्म की ही क्यों नहीं हो. यूपी के सोनभद्र जिले में गर्लफ्रेंड और बॉयफ्रेंड ने मंदिर में जाकर शादी कर ली. प्रेम होने के बाद जब दुनिया के तानों-बानों ने उन्हें जुदा करना चाहा, तो दोनों ने एक होने को ठान लिया. तमाम धमकियां और विरोध से पीछे नहीं हटे और मंदिर में जाकर शादी करके नई जिंदगी की शुरुआत की. लड़की के मुस्लिम और लड़के के हिन्दू होने की वजह से परिजन इस रिश्तों को लेकर मंजूर नहीं थे. हालांकि, इश्क में जीने और मरने की कसम खाने वाले दोनों ने मंदिर से जाकर शादी रचाई और भगवान शिव इसके साक्षी बने.
पहले दोस्ती, फिर प्यार, अब शादी
सोनभद्र के राबर्ट्सगंज थाना क्षेत्र के रहने वाले जेहा खातून और प्रदीप कुमार एक-दूसरे को बेपनाह इश्क करते हैं. दोनों की मुलाकात डेढ़ साल पहले हुई थी. दोनों काम करते थे. पहले मुलाकात हुई और दोस्ती बढ़ी और कुछ दिनों के बाद दोस्ती प्यार में बदल गया. इश्क प्यार में बदलने के बाद दोनों ने शादी करने का मन बनाया.
हालांकि, लड़की के मुस्लिम और लड़के के हिन्दू होने की वजह से दोनों के परिजन शादी को राजी नहीं थे. सामाजिक और प्रशासनिक मदद नहीं मिलने की वजह से दोनों ने थक हारकर शादी करने का मन बनाया और शिव मंदिर में जाकर शादी कर ली. भगवान को साक्षी मानकर दोनों ने सात फेरे लिए. मंदिर में इस शादी की चर्चा खूब हो रही है.
परिजन करते थे टॉर्चर
प्रेमी प्रदीप कुमार ने बताया कि हम दोनों के साथ एक-दूसरे को प्यार करते थे. दोनों डेढ़ सालों से बातचीत कर रहे हैं. हम दोनों की मुलाकात काम के दौरान हुई थी. शादी को लेकर मदद नहीं मिलने के बाद हम लोगों ने मंदिर से शादी की है. हम लोगों के परिजन शादी को लेकर राजी नहीं थे. हालांकि हम दोनों ने मंदिर से शादी कर ली. जेहा खातून ने बताया कि परिवार के लोगों के द्वारा टॉर्चर किया जा रहा था. हम लोगों की शादी कराने के लिए राजी नहीं थे. इसलिए हम दोनों ने शादी कर ली है और अब एक साथ जीवन गुजारेंगे.
About the Author
आर्यन ने नई दिल्ली के जामिया मिलिया इस्लामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई की और एबीपी में काम किया. उसके बाद नेटवर्क 18 के Local 18 से जुड़ गए.