KGMU Love Jihad Live: सीएम योगी से वीसी की मुलाकात, केजीएमयू में बढ़ा विवाद
Last Updated:
KGMU LOVE JIHAD LIVE: केजीएमयू धर्मांतरण केस के आरोपी रमीज से जुड़ी बड़ी खबर यह सामने आ रही है कि यूपी ATS ने लखनऊ पुलिस से रमीज व KGMU धर्मांतरण केस से जुड़ी जानकारी मांगी है. इसके अलावा यह भी खुलासा हुआ है क…और पढ़ें
केजीएमयू में धर्मांतरण का मुख्य आरोपी डॉक्टर रमीज .
KGMU LOVE JIHAD LIVE: केजीएमयू लव जिहाद और धर्मांतरण को लेकर लगातार बड़े खुलासे हो रहे हैं. आरोपित डॉक्टर रमीजुद्दीन की गिरफ्तारी के बाद से एक से एक बड़ी जानकारी सामने आ रही है. वहीं इस पूरे प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए केजीएमयू प्रशासन की जांच कमिटी ने तय किया है कि इस मामले की जांच यूपी एसटीएफ से कराई जाए. इसके अलावान सोमवार की शाम को करीब चार बजे केजीएमयू की वीसी सीएम योगी आदित्यनाथ से मुलाकात करेंगे. यहां पढ़ें लेटेस्ट अपडेट…
January 12, 202615:49 IST
KGMU LOVE JIHAD: केजीएमयू वीसी सीएम योगी से करेंगे मुलाकात
केजीएमयू की वीसी सोनिया नित्यानंद आज मुख्यमंत्री के सरकारी आवास पर कर सकती हैं मुलाकात. शाम 4:00 बजे से 4:30 बजे के बीच में समय आरक्षित होने की खबर.
January 12, 202615:18 IST
KGMU LOVE JIHAD LIVE: आतंकी शाहीन को जानता है डॉक्टर रमीज
केजीएमयू धर्मांतरण केस के आरोपी रमीज से जुड़ी बड़ी खबर यह सामने आ रही है कि यूपी ATS ने लखनऊ पुलिस से रमीज व KGMU धर्मांतरण केस से जुड़ी जानकारी मांगी है. इसके अलावा यह भी खुलासा हुआ है कि आरोपी डॉक्टर रमीज दिल्ली बम ब्लास्ट मामले में गिरफ्तार डॉक्टर शाहीन सईद के संपर्क में था. रमीज ने पूछताछ में माना है कि उसका डॉक्टर शाहीन से संबंध हुआ था. -सूत्र