फ्लैट में लगी आग, जान बचाने के लिए पत्नी ने नीचे लगा दी छलांग, इलाज के दौरान मौत, पति झुलसा

Share to your loved once


Last Updated:

Lucknow News: लखनऊ के एक फ्लैट में अचानक आग लग गई, जिसमें एक कपल और उनकी बेटी फंस गए. आग की लपटों से डरकर पत्नी से फ्लैट से नीचे छलांग लगा दी, जिसके कारण वह गंभीर रूप से घायल हो गई और अस्पताल में इलाज के बाद पत्नी की मौत हो गई. वहीं पति आग की लपटों के कारण बुरी तरह झुलस गया.

फ्लैट में लगी आग, जान बचाने के लिए पत्नी ने नीचे लगाई छलांग, इलाज के दौरान मौतलखनऊ फ्लैट में लगी आग, पत्नी की मौत

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के लखनऊ में एक दर्दनाक घटना देखने को मिली. दरअसल लखनऊ के नीलगिरी चौराहे के पास स्थित दो फ्लैटों में अचानक आग लग गई. आग लगने से चारों तरफ अफरा-तफरी मच गई. आग लगने के दौरान फ्लैट में एक कपल फंस गया. आग की लपटें इतनी तेज थीं कि पत्नी ने फ्लैट से नीचे छलांग लगा दी और मौके पर ही उसकी मौत हो गई. वहीं फ्लैट में फंसा पति बुरी तरह झुलस गया.

बता दें कि लखनऊ के नीलगिरी चौराहे स्थित फ्लैट नंबर 73 और 74 में सोमवार की सुबह अचानक आग लग गई, जिससे चारों तरफ अफरा-तफरी मच गई. आग लगने के दौरान फ्लैट नंबर 74 में एक कपल फंस गया. आग से बचने के लिए 45 वर्षीय निदा रिजवी ने फ्लैट से नीचे छलांग लगा दी और गंभीर रूप से घायल हो गई. निदा को तुरंत लोहिया अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.

पति और बेटी को फ्लैट से निकाला बाहर

आग लगने के दौरान स्थानीय लोगों ने तुरंत फायर ब्रिगेड को इसकी सूचना दी. घटनास्थल पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम और पुलिस ने फ्लैट में फंसे निदा के पति 50 वर्षीय अम्मार और 20 वर्षीय बेटी सारा को बाहर निकाला. आग की लपटों में अम्मार बुरी तरह झुलस गया था, जिसे पुलिसकर्मियों ने तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है. घटनास्थल पर पहुंची फायर ब्रिगेड की पांच गाड़ियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. हालांकि आग लगने की वजह का अभी तक खुलासा नहीं हो पाया है.

डर के कारण फ्लैट से कूदी पत्नी

पुलिस के अनुसार, सुबह करीब सात बजकर नौ मिनट पर उन्हें आग लगने की सूचना मिली थी. जांच के दौरान पता चला कि दोनों फ्लैटों का मालिक हसीन अहमद है. फ्लैट नंबर 74 में मोहम्मद अम्मार अपने परिवार के साथ रहते थे. पुलिस के पहुंचने से पहले अम्मार की पत्नी निदा आग की लपटों से डर गई थीं, जिसके कारण उन्होंने फ्लैट से छलांग लगा दी और उनकी मौत हो गई. पुलिस अब आग लगने की वजह की जांच कर रही है.

About the Author

आर्यन सेठ

आर्यन ने नई दिल्ली के जामिया मिलिया इस्लामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई की और एबीपी में काम किया. उसके बाद नेटवर्क 18 के Local 18 से जुड़ गए.

homeuttar-pradesh

फ्लैट में लगी आग, जान बचाने के लिए पत्नी ने नीचे लगाई छलांग, इलाज के दौरान मौत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP