‘BA pass’ से ‘Gangs of Wasseypur’ बिहार की इन हॉट हीरोइनों का हॉलीवुड तक जलवा, एक तो है मिस वर्ल्ड
Last Updated:
Bihar hot Actress: बिहार की धरती से कई महान हस्तियां निकली हैं और आज भी हर एक क्षेत्र में बिहार की दावेदारी बहुत ज्यादा दिखेगी. बात चाहे देश की राजनीति से लेकर ऑफिसर, खिलाड़ी या फिर सिनेमा की बात हो हर कहीं बिहार के लोग अपनी अलग ही छाप छोड़ रहे हैं. वहीं इसमें यहां महिलाएं भी पीछे नहीं है आज हम आपको बिहार की 5 एक्ट्रेस के बारे में बताएंगे जिन्होंने बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड में अपने शानदार अभिनय से सबका दिल जीत लिया है.

अनुरिता झा का बिहार से महत्वपूर्ण ऐतिहासिक और सांस्कृतिक संबंध है. उनका जन्म पटना में हुआ था. वह बिहार की उन प्रतिभाशाली अभिनेत्रियों में शामिल हैं जिन्होंने मॉडलिंग से अपने करियर की शुरुआत कर अभिनय की दुनिया में पहचान बनाई. अनुरिता झा ने अनुराग कश्यप की चर्चित फिल्म ‘गैंग्स ऑफ वासेपुर-2’ में शानदार अभिनय किया, जिसमें उनके सशक्त अभिनय को बहुत सराहा गया. साथ उन्होंने कई फिल्मों, वेब सीरीज और विज्ञापनों में काम किया है.

शिल्पा शुक्ला का जन्म राजधानी पटना में हुआ था. उन्होंने मॉडलिंग से अपने करियर की शुरुआत की और फिर फिल्मों में कदम रखा. शिल्पा शुक्ला 2007 में आई सुपरहिट फिल्म ‘चक दे! इंडिया’ से सुर्खियों में आई, जिसमें उन्होंने बिंदिया नाइक की यादगार भूमिका निभाई. इसके बाद उन्होंने ‘BA Pass’ जैसी चर्चित फिल्म में कमला का अभिनय किया. आज उन्होंने सिनेमा जगत में अलग ही पहचान बनाई है.

बॉलीबुड की फेमस अदाकारा नेहा शर्मा का उनका जन्म 21 नवंबर 1987 को बिहार के भागलपुर में हुआ था. वह बिहार के एक प्रतिष्ठित राजनीतिक परिवार से आती हैं, उनके पिता अजीत शर्मा भागलपुर से कांग्रेस विधायक रहे हैं. नेहा ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा बिहार में पूरी की और बाद में मॉडलिंग व अभिनय की दुनिया में कदम रखा. उन्होंने बॉलीवुड में फिल्म क्रूक (2010) से अभिनय की शुरुआत की. बिहार में जन्मी नेहा शर्मा ने अपने अभिनय और मेहनत से फिल्म इंडस्ट्री में पहचान बनाई और राज्य का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया.
Add News18 as
Preferred Source on Google

बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड में अपनी एक्टिंग का लोहा मनवा चुकी अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा का बिहार से ऐतिहासिक रूप से एक खास संबंध रहा है. उनका जन्म 18 जुलाई 1982 को जमशेदपुर में हुआ था, जो उस समय बिहार राज्य का हिस्सा था. उनके पिता भारतीय सेना में डॉक्टर थे. प्रियंका चोपड़ा ने 2000 में मिस वर्ल्ड का खिताब जीतकर भारत का नाम अंतरराष्ट्रीय मंच पर रोशन किया. इसके बाद उन्होंने बॉलीवुड और फिर हॉलीवुड में भी एक बाद एक हिट फिल्में देकर अपनी अलग पहचान बनाई. प्रियंका आज वैश्विक स्तर पर भारत की सांस्कृतिक पहचान का प्रतीक बन चुकी हैं.

सलमान खान की फेमस फिल्म दबंग से अपनी एक्टिंग के दम पर सुर्खियों में आई सोनाक्षी सिन्हा का बिहार से गहरा ऐतिहासिक और पारिवारिक संबंध है. उनका जन्म 2 जून 1987 को पटना में हुआ था. वह प्रसिद्ध अभिनेता और राजनेता शत्रुघ्न सिन्हा की पुत्री हैं, जिनका पैतृक संबंध भी बिहार से रहा है. अपनी पहली ही फिल्म में सफलता के बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा और लगातार हिट पर हिट फिल्में देती आ रही हैं. अभिनय के साथ-साथ वे फैशन और सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय हैं.