Bangladesh T20 World Cup new venue details: आईसीसी टी20 विश्व कप के लिए बांग्लादेश के वेन्यू को बदलने पर आईसीसी विचार कर रही है.
Last Updated:
Bangladesh T20 World New venue: आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 के लिए बांग्लादेश के वेन्यू को लेकर आईसीसी दो विकल्प पर विचार कर रही है. मुस्ताफिजुर रहमान को लेकर आईपीएल विवाद के बाद बांग्लादेश ने विश्व कप के लिए अपने खिलाड़ियों को भारत भेजने से इंकार कर दिया है. बांग्लादेश ने सुरक्षा कारणों का हवाला दिया है. हालांकि, आईसीसी ने भारत से बाहर के वेन्यू पर साफ मना कर दिया है
बांग्लाेदश क्रिकेट टीमनई दिल्ली: आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 में बांग्लादेश के वेन्यू को लेकर विवाद और गहरा गया है. बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड और आईसीसी के बीच इस मामले का अभी तक कोई हल नहीं निकल पाया है. टूर्नामेंट के शुरू होने में सिर्फ तीन सप्ताह से कम का समय बचा है, लेकिन अभी तक साफ नहीं हो पाया है कि बांग्लादेश की टीम टी20 विश्व कप के लिए भारत आ रही है या फिर नहीं है. क्योंकि बांग्लादेश अपने वेन्यू को बदलने के लिए आईसीसी को दो बार लेटर लिख चुका है. बांग्लादेश ने अपने सभी मैच संयुक्त मेजबान श्रीलंका में कराने की मांग की है.
वेन्यू के इस विवाद के बीच अब ये बात निकलकर सामने आ रही है कि आईसीसी बांग्लादेश के मैच को भारत से बाहर कराने के पक्ष में नहीं है. ऐसे में भारत में ही वैकल्पिक वेन्यू की तलाश की जा रही है. क्रिकबज की रिपोर्ट के मुताबिक आईसीसी और बीसीसीआई ने तमिलनाडु क्रिकेट संघ और केरल क्रिकेट संघ से संपर्क किया है, जिससे बांग्लादेश के मैचों को चेन्नई और तिरुवनंतपुरम में स्थानांतरित करने की संभावनाओं पर विचार किया जा रहा है.
बांग्लादेश के मैच के लिए तैयार है TNCA और KCA
रिपोर्ट में ये भी दावा किया गया है कि TNCA और KCA बांग्लादेश के मैचों को कराने के लिए हामी भर दी है. चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में पहले से ही 7 मैच होने हैं. वहीं TNCA का कहना है कि उनके पास 8 पिचें उपलब्ध हैं, इसलिए उन्हें अतिरिक्त मैचों की मेजबानी में कोई समस्या नहीं होगी. वहीं केरल क्रिकेट संघ ने भी मैचों की मेजबानी के लिए अपनी सहमति जताई है. ऐसे में अब बांग्लादेश के मैच को भारत में ही होने की संभावना है. बता दें कि हाल ही में पाकिस्तान ने भी आईसीसी के सामने प्रस्ताव रखा कि अगर बांग्लादेशी टीम भारत नहीं जाती है उसके मैच पाकिस्तान में आयोजित की सकती है.
क्या है बांग्लादेश का मौजूदा शेड्यूल
टी20 विश्व कप 2026 में बांग्लादेश को भारत में चार लीग मैच खेलने हैं. इसमें से तीन मैच कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में खेले जाना है, जबकि एक लीग मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा. कोलकाता में बांग्लादेश को वेस्टइंडीज, इटली और इंग्लैंड के खिलाफ के खिलाफ भिड़ना है और मुंबई में उसे नेपाल के खिलाफ खेलना है. वहीं उम्मीद की जा रही है कि आईसीसी सोमवार, 12 जनवरी को बांग्लादेश के लिए नए वेन्यू की घोषणा कर सकता है.
क्यों शुरू हुआ वेन्यू को लेकर विवाद
टी20 विश्व कप के वेन्यू को लेकर ये पूरा विवाद मुस्ताफिजुर रहमान को आईपीएल 2026 से रिलीज किए जाने के बाद शुरू हुआ. मुस्ताफिजुर को आईपीएल में केकेआर की टीम ने 9.20 करोड़ की बड़ी रकम पर खरीदा था. मुस्ताफिजुर रहमान को इसलिए रिलीज किया गया क्योंकि बांग्लादेश में हिंदू अल्पसंख्यकों पर हो रही हिंसा का भारत में विरोध हो रहा था और आईपीएल में बांग्लादेशी खिलाड़ियों को बॉयकॉट की मांग उठने लगी थी.
About the Author
अक्टूबर 2025 से नेटवर्क 18 समूह में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 9 साल का अनुभव. एबीपी न्यूज डिजिटल में स्पोर्ट्स बीट से करियर की शुरुआत। इंडिया टीवी और नवभारत टाइम्स ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित संस्…और पढ़ें