विराट ने लिखी वडोदरा जीत की कहानी, पर मैनेजमेंट क्यों कर रहा है इतनी नादानी – News18 हिंदी

Share to your loved once


X

title=

VIDEO: विराट ने लिखी वडोदरा जीत की कहानी, पर मैनेजमेंट क्यों कर रहा है इतनी नादानी

 

arw img

नई दिल्ली.टीम इंडिया ने नए साल की शुरुआत एक बेहतरीन जीत के साथ की है. वडोदरा के नए कोटाम्बी स्टेडियम में पहली बार खेल रही टीम इंडिया ने इस शुरुआत को यादगार बनाते हुए न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हरा दिया. करीब 15 साल बाद वडोदरा लौटी टीम इंडिया ने एक बार फिर विराट कोहली की शानदार बल्लेबाजी के दम पर 301 रन का लक्ष्य हासिल किया और सीरीज में 1-0 की बढ़त ले ली. कोहली अपना शतक तो पूरा नहीं कर पाए लेकिन उन्होंने जीत की बुनियाद तैयार की. वहीं गेंदबाजी में मोहम्मद सिराज और हर्षित राणा ने न्यूजीलैंड को बड़े स्कोर तक पहुंचने से रोका.लगातार 7 लिस्ट-ए पारियों में 50 का आंकड़ा पार कर चुके कोहली ने श्रेयस अय्यर (49) के साथ टीम को 200 रन के पार पहुंचाया. जब कोहली का शतक और टीम इंडिया की जीत पक्की लग रही थी, तभी कोहली 93 रन के स्कोर पर काइल जैमीसन का शिकार बन गए. यहां से अचानक कीवी पेसर ने 2 विकेट और झटक दिए और टीम इंडिया मुश्किल में नजर आने लगी. मगर केएल राहुल और हर्षित राणा (29) ने ताबड़तोड़ 37 रन की साझेदारी कर टीम की वापसी कराई और फिर राहुल (29) ने अंत में छक्का जमाकर टीम को 49 ओवर में जीत तक पहुंचाया.

homevideos

VIDEO: विराट ने लिखी वडोदरा जीत की कहानी, पर मैनेजमेंट क्यों कर रहा है इतनी नादानी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP