India Germany Live: जर्मन चांसलर फ्रेडरिक मर्ज़ पहुंचे पहुंचे साबरमती आश्रम, पीएम मोदी के साथ हुई गांधी की बात

Share to your loved once


Agency:एजेंसियां

Last Updated:

Friedrich Merz India Visit Live Updates: जर्मन चांसलर फ्रेडरिक मर्ज़ अपने पहले भारत दौरे पर अहमदाबाद पहुंचे हैं, जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ उनकी अहम मुलाकात हुई. इस दौरे से दोनों देशों के रिश्तों को …और पढ़ें

जर्मन चांसलर मर्ज़ पहुंचे पहुंचे साबरमती, पीएम मोदी के साथ हुई गांधी की बात

Friedrich Merz India Visit Live Updates: भारत और जर्मनी के रिश्तों को आज नई रफ्तार मिलने जा रही है. जर्मन चांसलर फ्रेडरिक मर्ज़ गुजरात के अहमदबाद स्थित साबरमती आश्रम पहुंचे. यहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनका स्वागत किया और महात्मा गांधी की विरासत के साथ भारत के स्वतंत्रता आंदोलन से जुड़े मूल्यों पर बातचीत की.

साबरमती आश्रम के बाद दोनों नेता साबरमती रिवरफ्रंट पर अंतरराष्ट्रीय पतंग महोत्सव में शामिल होंगे, जो भारत की सांस्कृतिक विरासत और जनसंपर्क का संदेश देगा. इसके बाद 11:15 बजे महात्मा मंदिर में भारत-जर्मनी प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता शुरू होगी. इन बैठकों में दोनों देश अपने रणनीतिक साझेदारी के 25 वर्षों की प्रगति की समीक्षा करेंगे.

जर्मन चांसलर फ्रेडरिक मर्ज़ रविवार रात सरदार वल्लभभाई पटेल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचे. यह दो दिवसीय यात्रा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निमंत्रण पर हो रही है. सोमवार को दोनों नेता अहमदाबाद में एक विस्तृत कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे, जो भारत-जर्मनी के गहरे होते रिश्तों का प्रतीक माना जा रहा है.

अधिकारियों के अनुसार, बातचीत का मुख्य फोकस व्यापार और निवेश, उन्नत तकनीक, शिक्षा, कौशल विकास और मोबिलिटी जैसे क्षेत्रों में सहयोग को और गहरा करने पर रहेगा. इसके साथ ही रक्षा और सुरक्षा सहयोग, विज्ञान, नवाचार, अनुसंधान, हरित और सतत विकास, स्वच्छ ऊर्जा तथा लोगों के बीच संपर्क बढ़ाने जैसे अहम मुद्दों पर भी चर्चा होने की संभावना है.

January 12, 202609:57 IST

Friedrich Merz India Visit Live Updates: जर्मनी को चाहिए भारत का ‘ग्रीन अमोनिया’, 8 अरब डॉलर की सबमरीन डील पर नजर

जर्मन चांसलर मर्ज़ की इस पहली भारतीय यात्रा में उनके साथ 25 CEO का प्रतिनिधिमंडल भी है. इसमें सबमरीन बनाने वाली एक बड़ी कंपनी के टॉप अधिकारी भी शामिल हैं. इस यात्रा का सबसे बड़ा आकर्षण 8 बिलियन डॉलर मूल्य की पनडुब्बी डील है, जो इंडियन नेवी की ताकत को कई गुना बढ़ा देगा. पढ़ें विस्तार से खबर…

January 12, 202609:24 IST

Friedrich Merz India Visit Live Updates: जर्मनी में रहते हैं 3 लाख भारतीय

जर्मनी में करीब 3 लाख भारतीय पासपोर्ट होल्डर और भारतीय मूल के लोग हैं, जिनमें करीब 60,000 स्टूडेंट हैं. प्रवासी भारतीयों में ज्यादातर प्रोफेशनल, शोधकर्ता और वैज्ञानिक, व्यापार करने वाले लोग, नर्स और स्टूडेंट शामिल हैं. पिछले कुछ सालों में आईटी, बैंकिंग और वित्तीय क्षेत्रों में काबिल भारतीय प्रोफेशनल की संख्या में काफी बढ़ोतरी हुई है.

January 12, 202608:34 IST

Friedrich Merz India Visit Live Updates: भारत-जर्मनी की रणनीतिक साझेदारी के 25 साल पूरे

भारत और जर्मनी ने 18 मई 2000 को 21वीं सदी में भारत-जर्मनी साझेदारी के एजेंडा पर हस्ताक्षर किया था. इस रणनीतिक साझेदारी ने 2025 में 25 साल पूरे किए. भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर और जर्मनी के विदेश मंत्री वाडेफुल ने मई 2025 में इसकी याद में एक आधिकारिक लोगो लॉन्च किया था. इसके अलावा, दोनों देश जी4 के फ्रेमवर्क के अंदर यूएनएससी के विस्तार पर एक-दूसरे का समर्थन करते हैं. विदेश मंत्रियों के स्तर पर जी4 की आखिरी बैठक सितंबर 2025 में न्यूयॉर्क में 80वीं यूएनजीए के दौरान हुई थी.

January 12, 202608:12 IST

Friedrich Merz India Visit Live Updates: चांसलर मर्ज का यह भारत का पहला दौरा बेहद अहम

जर्मनी भारत का रणनीतिक साझेदार है और यूरोप में भारत के सबसे जरूरी साझेदारों में से एक है. चांसलर मर्ज का यह भारत का पहला दौरा है और चांसलर के तौर पर एशिया का उनका पहला दौरा है. भारत 7 मार्च 1951 को जर्मनी के साथ राजनयिक संबंध बनाने वाले पहले देशों में से एक था. भारत और जर्मनी इस साल 2026 में राजनयिक संबंध बनने के 75 साल का जश्न मनाएंगे.

January 12, 202607:42 IST

Friedrich Merz India Visit Live Updates: भारत के पहले दौरे पर पहुंचे जर्मन चांसलर मर्ज़, पीएम मोदी से थोड़ी देर में मुलाकात

जर्मनी के चांसलर फ्रेडरिक मर्ज़ दो दिवसीय भारत दौरे पर पहुंचे हुए हैं. जर्मन चांसलर फ्रेडरिक मर्ज़ रविवार रात सरदार वल्लभभाई पटेल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचे. यह दो दिवसीय यात्रा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निमंत्रण पर हो रही है. आज वह अहमदाबाद में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे. इसके साथ ही अंतरराष्ट्रीय पतंग महोत्सव में भी शामिल होंगे.

homenation

जर्मन चांसलर मर्ज़ पहुंचे पहुंचे साबरमती, पीएम मोदी के साथ हुई गांधी की बात



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP