Vijay Hazare Trophy quarter final Live cricket score: विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 के क्वार्टर फाइनल में मुंबई और कर्नाटक की टक्कर हो रही है. यूपी और सौराष्ट्र भी इस चरण में मैदान पर उतरी है.
Last Updated:
Vijay Hazare Trophy LIVE: विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 के क्वार्टर फाइनल की शुरुआत आज से हो रही है. टूर्नामेंट में आज दो क्वार्टर फाइनल मैच खेले जा रहे हैं. पहले क्वार्टर फाइनल में मुंबई और कर्नाटक की टक्कर हो रही…और पढ़ें
विजय हजारे ट्रॉफी क्वार्टर फाइनल लाइव
Vijay Hazare Trophy quarter final LIVE Cricket Update: नमस्ते, न्यूज 18 हिंदी क्रिकेट के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है. विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 में आज दो क्वार्टर फाइनल मैच खेले जा रहे हैं. पहले क्वार्टर फाइनल में मुंबई और कर्नाटक की टक्कर हो रही है. इस मैच में सबकी नजर शानदार फॉर्म में चल रहे सरफराज खान और देवदत्त पडिक्कल पर है. वहीं दूसरा क्वार्टर फाइनल मैच उत्तर प्रदेश और सौराष्ट्र के बीच चल रहा है. इस मैच में यूपी के कप्तान रिंकू पर सबकी निगाहें टिकी है. इन दोनों क्वार्टर फाइनल के पल-पल का अपडेट लाइव देखें.
January 12, 202609:21 IST
VHT Quarter Final Live Cricket Score: चेतन सकारिया ने यूपी को दिया पहला झटका
विजय हजारे ट्रॉफी के दूसरे क्वार्टर फाइनल में सौराष्ट्र के तेज गेंदबाज चेतन सकारिया ने यूपी को पहला झटका दिया है. सकारिया ने यूपी के ओपनर आर्यन जुयाल को एलबीडबल्यू आउट किया. आर्यन ने 7 गेंद का सामना किया, लेकिन वह अपना खाता नहीं खोल पाए.
January 12, 202609:13 IST
VHT Quarter Final Live: मुंबई और यूपी की बल्लेबाजी में तेज शुरुआत
विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 के क्वार्टर फाइनल में मुंबई और यूपी की टीम टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी के लिए मैदान पर उतरी है. पहले बल्लेबाजी करते हुए दोनों टीमों ने तेज तर्रार शुरुआत की है.
January 12, 202609:05 IST
VHT Quarter Final Live: सौराष्ट्र की टीम कर रही है पहले बॉलिंग
विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 के दूसरे क्वार्टर फाइनल मैच में सौराष्ट्र के कप्तान हार्विक देसाई ने टॉस जीतकर रिंकू सिंह की कप्तानी वाली उत्तर प्रदेश को पहले बल्लेबाजी के लिए बुलाया है.
January 12, 202609:02 IST
VHT Quarter Final Live: कर्नाटक की टीम ने जीता टॉस
विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 के पहले क्वार्टर फाइनल में कर्नाटक के कप्तान मयंक अग्रवाल ने टॉस जीता है. टॉस जीतने के बाद कर्नाटक के कप्तान ने मुंबई को पहले बल्लेबाजी के लिए बुलाया है.
January 12, 202609:00 IST
VHT Quarter Final Live: विजय हजारे ट्रॉफी में आज दो क्वार्टर फाइनल
विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 में आज दो क्वार्टर फाइनल मैच खेले जा रहे हैं. पहले क्वार्टर फाइनल में मुंबई और कर्नाटक की भिड़ंत हो रही है. वहीं दूसरा क्वार्टर फाइनल मैच उत्तर प्रदेश और सौराष्ट्र के बीच खेला जा रहा है.