Photo Gallery: आंवला, घी और गुड़ से बना हलवा, ठंड में सेहत के लिए मुजफ्फरपुर की खास मिठाई

Share to your loved once


Last Updated:

Muzaffarpur Famous Amla Halwa: मुजफ्फरपुर में दिलीप कुमार पिछले 8 साल से आंवले का हलवा बना रहे हैं. इसकी कीमत 400 रुपये किलो है. यह सेहत के लिए तो अच्छा होता ही है, साथ ही स्वाद में भी लाजवाब होता है.रिपोर्ट- आदित्य राज

हलवा

ठंड का मौसम आते ही मुजफ्फरपुर में आंवले का हलवा लोग खूब पसंद करने लगते हैं. आंवले का हलवा स्वाद और स्वास्थ्य दोनों के लिए काफी फायदेमंद होता है. चूंकि इसमें विटामिन सी पाया जाता है, ऐसे में यह शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाता है. इसके साथ ही इसको खाने से आंखों की रोशनी, बालों का झड़ना और पाचन क्रिया, सब कुछ ठीक हो जाता है. इसलिए लोग स्वास्थ्य को और बेहतर बनाने के लिए इसका हलवा बनाकर खाने में उपयोग करते हैं.

हलवा

शहर के समाहरणालय परिसर में पिछले आठ वर्षों से दिलीप कुमार ठंड के मौसम में आंवले का हलवा तैयार कर लोगों को परोस रहे हैं. दिलीप कुमार का कहना है कि उन्होंने परंपरागत तरीके से हलवा बनाना शुरू किया था और धीरे-धीरे लोगों का भरोसा और पसंद दोनों उन्हें मिलने लगे.

हलवा

आज आलम यह है कि ठंड शुरू होते ही उनके हलवे की बिक्री में अचानक तेजी आ जाती है. कई ग्राहक तो हर साल इस मौसम का इंतजार करते हैं, ताकि फिर से आंवले के हलवे का स्वाद ले सकें. दिलीप कुमार द्वारा बनाया जाने वाला आंवले का हलवा 400 रुपये प्रति किलो की दर से उपलब्ध है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

हलवा

कीमत भले ही सामान्य हलवों की तुलना में थोड़ी अधिक हो, लेकिन लोग इसे इसके पोषण और शुद्धता के कारण खरीदने में हिचकिचाते नहीं हैं. हलवा बनाने में आंवले के साथ शुद्ध देसी घी और गुड़ का इस्तेमाल किया जाता है, जिससे यह पूरी तरह से सेहतमंद बनता है.

हलवा

इसके अलावा लौंग, इलायची, जावित्री और जायफल जैसे मसाले इसमें खुशबू और औषधीय गुण जोड़ते हैं. हलवे को और अधिक पौष्टिक बनाने के लिए इसमें काजू, किशमिश और नारियल जैसे ड्राई फ्रूट भी मिलाए जाते हैं. ये सभी सामग्री न केवल स्वाद को बढ़ाती हैं, बल्कि शरीर को ऊर्जा देने और ठंड के मौसम में कमजोरी से बचाने में भी मदद करती हैं. बुजुर्गों के साथ-साथ अब युवा और बच्चे भी इस हलवे को पसंद करने लगे हैं.

हलवा

दिलीप कुमार बताते हैं कि लोग अब केवल पेट भरने के लिए नहीं, बल्कि सेहतमंद खाने की तलाश में भी आते हैं. वे खुद तो खाते ही हैं, इसके साथ ही अपने रिश्तेदारों के लिए भी इसे घर ले जाते हैं. मुजफ्फरपुर में यह देसी और पौष्टिक मिठाई ठंड के मौसम में सेहत के स्वाद के रूप में अपनी खास पहचान बना रही है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homelifestyle

आंवला, घी और गुड़ से बना हलवा, ठंड में सेहत के लिए मुजफ्फरपुर की खास मिठाई

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP