वंदे भारत स्‍लीपर ट्रेन में सिर्फ कंफर्म टिकट, RAC का टंटा खत्‍म, इनके लिए स्‍पेशल कोटा, न्‍यूनतम किराया कितना | vande bharat sleeper train only confirm ticket no rac waitlist minimum fare fixed now wo will get quota benefit indian railway

Share to your loved once


Last Updated:

Vande Bharat Sleeper Train Fare: इंडियन रेलवे लगातार डेवलप कर रहा है. इंफ्रास्‍ट्रक्‍चर से लेकर मॉडर्न तकनीक से लैस ट्रेन को लॉन्‍च करने का सिलसिला भी जारी है. तेजस, वंदे भारत, अमृत भारत के बाद अब वंदे भारत स्‍लीपर ट्रेन को शुरू करने की तैयारी है. सभी औपचारिकताएं लगभग पूरी की जा चुकी हैं. यह ट्रेन 180 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने में सक्षम है.

वंदे भारत स्‍लीपर ट्रेन में सिर्फ कंफर्म टिकट, इनके लिए होगा स्‍पेशल कोटाVande Bharat Sleeper Train Fare: वंदे भारत में कुछ खास ग्रुप के लिए कोटा की भी व्‍यवस्‍था की गई है. (फाइल फोटो/Reuters)

Vande Bharat Sleeper Train Fare: वंदे भारत का स्‍लीपर वर्जन लॉन्‍च करने की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं. आने वाले दिनों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कोलकाता से कामाख्‍या (गुवाहाटी) के बीच चलने वाली पहली वंदे भारत स्‍लीपर ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे. उससे पहले आमलोगों के मन में इस ट्रेन को लेकर काफी सारे सवाल हैं. मसलन इसका किराया कितना होगा? क्‍या अन्‍य ट्रेनों की तरह ही इसमें भी कंफर्म के साथ ही आरएसी और वेटिंग टिकट मिलेंगे? किस तरह की सुविधाएं मिलेंगी? क्‍या कोटे का भी लाभ मिलेगा? इंडियन रेलवे ने इन सब सवालों का जवाब दे दिया है. रेलवे बोर्ड ने एक सर्कुलर जारी कर कोलकाता-कामाख्‍या के साथ ही देश के अन्‍य हिस्‍सों में भविष्‍य में चलने वाली वंदे भारत स्‍लीपर ट्रेनों के किरायों को तय कर दिया है. इसे किलोमीटर के आधार पर तय किया गया है. खास बात यह है कि वंदे भारत स्‍लीपर ट्रेन में सिर्फ कंफर्म टिकट ही मिलेगा. RAC या वेटिंग टिकट का प्रावधान नहीं होगा. इसके साथ ही टिकट रिजर्वेशन में कोटे की व्‍यवस्‍था को लेकर भी अहम फैसला लिया गया है.

About the Author

Manish Kumar

बिहार, उत्‍तर प्रदेश और दिल्‍ली से प्रारंभिक के साथ उच्‍च शिक्षा हासिल की. झांसी से ग्रैजुएशन करने के बाद दिल्‍ली यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में PG डिप्‍लोमा किया. Hindustan Times ग्रुप से प्रोफेशनल कॅरियर की शु…और पढ़ें

homenation

वंदे भारत स्‍लीपर ट्रेन में सिर्फ कंफर्म टिकट, इनके लिए होगा स्‍पेशल कोटा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP