Photo Gallery: मिनटों में बनाएं गुड़-बादाम की कुरकुरी चक्की, स्वाद ऐसा कि बाजार भूल जाएं
Last Updated:
इसको खाने का मजा ही बिल्कुल अलग है. खस्ता व स्वाद दोनो ही लाजबाब लगता है. जिसकी कीमत बाजार में अधिक ली जाती है. क्या आपको पता है घर पर काफी सस्ते व तुरन्त इसको तैयार कर सकते है. रिपोर्ट- सत्यम कुमार

ठंड के मौसम में गुड़ व बादाम वाली चक्की काफी लोकप्रिय है. यह जितना स्वादिष्ट होता है उतना ही स्वास्थ्य के लिए लाभदायक भी होता है. इसमें गुड़, बादाम, घी और मीठा सोडा से आसानी से बनाया जा सकता है. स्वाद में बाजार जैसी होती है.

ठंड के दिनों में लोग अलग-अलग तरीके के व्यंजन का लुफ्त उठाते है. कभी मीठे रेसिपी तो कभी नमकीन रेसिपी तैयार करते है. परिवार के साथ गेस्ट भी इसका आनंद लेते है. ऐसे में बाजार में आप अभी गुड़ व बादाम वाली चक्की खूब देखते होंगे.

इसको खाने का मजा ही बिल्कुल अलग है. खस्ता व स्वाद दोनो ही लाजबाब लगता है. जिसकी कीमत बाजार में अधिक ली जाती है. क्या आपको पता है घर पर काफी सस्ते व तुरन्त इसको तैयार कर सकते है. आइए जानते हैं इसकी
Add News18 as
Preferred Source on Google

दरअसल, ठंड के मौसम में गुड़ की बनी मिठाई की डिमांड भी अधिक होती है. ऐसे में आपको गुड़, बादाम, घी व मीठा सोडा की जरूरत पड़ेगी. सबसे पहले बादाम को भून लें. थोड़ा ठंडा होने के बाद उसका छिलका हटा दें. उसे दो भागों में कर दें. आप गिला या सूखा कोई भी गुड़ ले लें. उसके बाद 250 ग्राम गुड़ व आधा ग्लास पानी डाल कर मीडियम आंच में उसे पका लें. उसमें जब अच्छे से बुलबुले आने शुरू हो जाएं तब उसमें एक चम्मच घी व थोड़ा सा मीठा सोडा डाल दें.

अब आपको पता करना है कि यह पूरी तरीके से तैयार हुआ कि नहीं. इसके बाद आप थोड़ा सा पानी में एक दो बूंद उस चासनी को डालें. उसके बाद देखें अगर तुरन्त शीशा जैसा टूटने लायक हो जाए तो आप उसमें बादाम मिला दें. उससे पहले आप किसी बर्तन में तेल लगाकर रखें. जैसे ही वह हो जाए तो उसको उसमें डाल दें. वह चक्की आपका तैयार हो जाएगा. जैसा खस्ता आप बाजार में खाते हैं, वैसा ही यह तैयार हो जाएगा.