Healthy Laddu: सिर्फ स्वाद ही नहीं, सेहत का भी खजाना है तिल का लड्डू! जानिए इसे बनाने का आसान तरीका

Share to your loved once


Last Updated:

Sesame Seeds Laddu Benefits: सर्दियों में शरीर को गर्म और ताकतवर बनाए रखने के लिए तिल के लड्डू सदियों से हमारी परंपरा का हिस्सा रहे हैं. भुने तिल, गुड़ और दूध से बनाए ये लड्डू स्वाद में लाजवाब होने के साथ शरीर में ऊर्जा और गर्मी बनाए रखते हैं. खासतौर पर पहाड़ी इलाकों में तिल के लड्डू सर्दियों में सेहत का अनमोल खजाना माने जाते हैं.

Sesame Seeds Laddu Benefits: सर्दियों का मौसम आते ही शरीर को अंदर से गर्म और मजबूत बनाए रखना बेहद जरूरी हो जाता है. इस समय हमारी पारंपरिक भारतीय संस्कृति में तिल के लड्डू खाने की परंपरा सदियों से चली आ रही है. खासकर पहाड़ी इलाकों में यह परंपरा और भी महत्वपूर्ण मानी जाती है, क्योंकि वहां का मौसम ज्यादातर ठंडा रहता है और शरीर को अतिरिक्त ताकत की जरूरत होती है. तिल की तासीर गर्म होती है, इसलिए यह सर्दी से बचाता है और शरीर को अंदर से मजबूत बनाता है. यही कारण है कि सर्दियों में तिल के लड्डू बनाना और खाना सदियों से चलता आ रहा है.

तिल के लड्डू बनाने की पारंपरिक विधि
तिल के लड्डू बनाने का तरीका बहुत सरल और पारंपरिक है. सबसे पहले तिल को हल्की आंच पर अच्छे से भून लिया जाता है. भूनने से तिल का स्वाद और खुशबू दोनों बढ़ जाते हैं. इसके बाद भुने हुए तिल को ठंडा करके बारीक पाउडर में पीस लिया जाता है, जो आयरन और कैल्शियम से भरपूर होता है. यह पाउडर हड्डियों को मजबूत करता है और शरीर की कमजोरी दूर करने में मदद करता है.
अब इस तिल के पाउडर में थोड़ा दूध मिलाया जाता है, जिससे लड्डू नरम और स्वादिष्ट बनते हैं. दूध और तिल का मिश्रण शरीर को ठंडे मौसम में ऊर्जा और गर्मी देता है. मिठास के लिए इसमें चीनी की जगह गुड़ का इस्तेमाल किया जाता है, जो पाचन को दुरुस्त रखता है और शरीर में गर्मी बनाए रखने में मदद करता है.
अंत में इस मिश्रण को हाथों से गोल आकार देकर लड्डू तैयार किए जाते हैं. ये लड्डू खाने में स्वादिष्ट होते हैं और लंबे समय तक शरीर में ऊर्जा बनाए रखते हैं. पहाड़ी इलाकों में सर्दियों में तिल के लड्डू खाना आज भी स्वास्थ्य और ताकत बनाए रखने का एक पारंपरिक तरीका माना जाता है.

About the Author

Seema Nath

सीमा नाथ पांच साल से मीडिया के क्षेत्र में काम कर रही हैं. शाह टाइम्स, उत्तरांचल दीप, न्यूज अपडेट भारत के साथ ही लोकल 18 (नेटवर्क18) में काम किया है. वर्तमान में मैं News18 (नेटवर्क18) के साथ जुड़ी हूं, जहां मै…और पढ़ें

homelifestyle

सिर्फ स्वाद ही नहीं, सेहत का खजाना है तिल का लड्डू! जानिए इसे बनाने का तरीका

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP