अमरीश पुरी का फिल्मी सफर और मोगैम्बो किरदार की कहानी.
Last Updated:
एक्टिंग की दुनिया में कब किसकी किस्मत चमक जाए, कोई नहीं कह सकता. इंडस्ट्री की दुनिया का एक सितारे की तो किस्मत ही 40 की उम्र के बाद चमकी थी. वो कोई और नहीं, बॉलीवुड के मोगैम्बो अमरीश पुरी हैं. जिस उम्र में कई लोग करियर की ढलान की बात करने लगते हैं, उसी उम्र में अमरीश पुरी की किस्मत का सितारा चमका था.

नई दिल्ली. अमरीश पुरी ने अपने करियर में ज्यादातर नेगेटिव रोल ही निभाए हैं. उनकी गिनती हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के उन महान कलाकारों में होती थी, जिनके निभाए किरदार अमर हो जाया करते थे. उनकी गिनती इंडस्ट्री के सबसे खतरनाक खलनायकों में होती है.इंडस्ट्री में उन्हें पहचान ही विलेन के रोल से मिली थी.

अमरीश पुरी ने करीब 40 साल की उम्र में फिल्मों में अपनी अलग पहचान बनाई थी. . इसके बाद उन्होंने लगभग 400 फिल्मों में काम किया और हर किरदार में ऐसी छाप छोड़ी कि आज भी लोग उन्हें भूल नहीं पाए हैं. उनकी दमदार आवाज, रौबदार पर्सनालिटी और स्क्रीन प्रेजेंस उन्हें इंडस्ट्री महान कलाकार बनाते थे.

अमरीश पुरी का जन्म 22 जून 1932 को पंजाब के नवांशहर में हुआ था. उनके परिवार का फिल्मों से पहले से नाता था. उनके बड़े भाई मदन पुरी और चमन पुरी पहले ही इंडस्ट्री में काम कर चुके थे.एक्टिंग का शौक तो उन्हें बचपन से ही था, लेकिन उनका रास्ता आसान नहीं रहा.
Add News18 as
Preferred Source on Google

22 साल की उम्र में जब उन्होंने पहला स्क्रीन टेस्ट दिया,तो वह रिजेक्ट हो गए थे. इसके बाद सरकारी नौकरी करने लगे. लेकिन किस्मत तो उनका कहीं और ही इंतजार कर रही थी.

इम्प्लॉइज स्टेट इंश्योरेंस कॉरपोरेशन में काम करने के साथ-साथ ही उन्होंनेनौकरी के साथ साथ थिएटर ज्वाइन कर लिया था. स्टेज पर उनकी मेहनत और टैलेंट ने लोगों का ध्यान खींचा. थिएटर में किए गए काम के लिए उन्हें संगीत नाटक अकादमी अवॉर्ड भी मिला.

1971 में अमरीश पुरी को फिल्म रेशमा और शेरा में किसी तरह काम करने का मौका मिला.इसके बाद भी उ्न्होंने कई फिल्मों में काम किया. असली पहचान तो उन्हें 40 की उम्र पार करने के बाद मिली थी.

साल 1987 में आई अनिल कपूर और श्रीदेवी की फिल्म ‘मिस्टर इंडिया’ में उन्होंने मोगैम्बो का ऐसा किरदार निभाया कि उनकी किस्मत ही चमक उठीत. ये फिल्म उनके करियर के लिए टर्निंग पॉइंट साबित हुई. जबकि ये रोल पहले अनुपम खेर निभाने वाले थे.

अपने करियर में अमरीश पुरी ने हर तरह के रोल निभाए. कई बड़े अवॉर्ड मिले, जिनमें फिल्मफेयर भी शामिल है. निजी जिंदगी में उन्हें टोपियों का शौक था और उनके पास 200 से ज्यादा हैट्स का कलेक्शन था.

साल 2005 में आज ही के दिन 12 जनवरी को उनका निधन हुआ था. लेकिन उनके किरदार, डायलॉग और दमदार अंदाज आज भी लोगों के दिलों में जिंदा हैं.