Team India: गिल की कप्तानी में टीम इंडिया ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, किया वो कारनामा जो कोई नहीं कर सका
Last Updated:
Team India Creates History: न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में भारत ने चार विकेट से रोमांचक जीत दर्ज की. यह 20वां मौका था, जब भारत ने वनडे में 300 से ज्यादा के स्कोर का सफल रनचेज किया. भारत 20 बार इस कारनामे को अंजाम देने वाली दुनिया की पहली टीम बन गई है. शुभमन गिल की कप्तानी में भारत ने यह रिकॉर्ड बनाया.
भारत ने वनडे में 20वीं बार चेज किया 300 से ज्यादा रन का स्कोर.नई दिल्ली. विराट कोहली (93) और शुभमन गिल (56) की अर्धशतकीय पारियों से टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को वडोदरा में खेले गए पहले वनडे में चार विकेट से हरा दिया. 301 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत ने 49 ओवर में 306 रन बनाकर जीत दर्ज की. भारत ने वनडे में 20वीं बार 300 से ऊपर के टारगेट का पीछा करते हुए सफलता पाई है. इसे के साथ टीम इंडिया ने एक बड़ा रिकॉर्ड रिकॉर्ड भी बना दिया.
दरअसल, भारत अब दुनिया की पहली टीम बन गई है, जिसने वनडे क्रिकेट में 300 से ज्यादा रनों का लक्ष्य 20 बार सफलतापूर्वक हासिल किया. इस मामले में इंग्लैंड दूसरे नंबर पर है, जिसने 300 से ज्यादा रनों का पीछा करते हुए 15 मैच जीते हैं. वहीं, ऑस्ट्रेलिया ने अब तक वनडे में 300 से ज्यादा रनों का लक्ष्य 14 बार सफलतापूर्वक हासिल किया है. लिस्ट में अन्य टीमें पाकिस्तान, न्यूजीलैंड और श्रीलंका हैं. पाकिस्तान ने ऐसा 12 बार किया है, जबकि न्यूजीलैंड और श्रीलंका ने 11-11 बार इसमें कामयाबी पाई है.
भारत ने वनडे में 20वीं बार चेज किया 300 से ज्यादा रन का स्कोर.
वनडे में सबसे ज्यादा बार 300+ का टारगेट सफल चेज करने वाली टीमें
20 – भारत*
15 – इंग्लैंड
14 – ऑस्ट्रेलिया
12 – पाकिस्तान
11 – न्यूजीलैंड / श्रीलंका
कोहली को मिला प्लेयर ऑफ द मैच
इस मुकाबले में विराट कोहली को 93 रन की पारी खेलने के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया. कोहली ने शुभमन गिल के साथ शतकीय साझेदारी की और इसके बाद श्रेयस अय्यर के साथ अर्धशकीय साझेदारी कर टीम इंडिया को मुकाबला जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई. भले ही वह शतक से सात रन पहले आउट हो गए, लेकिन भारत की जीत के लिए मजबूत नींव रखी. कोहली ने 91 गेंदों का सामना किया और अपनी पारी में आठ चौके और एक छक्का भी लगाया. कोहली को वनडे में 45वीं बार प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड मिला.
ये रिकॉर्ड भी बने
भारत की न्यूजीलैंड के खिलाफ 2023 से वनडे में लगातार आठवीं जीत है. घरेलू मैदानों पर भारत ने अब 2017 से न्यूजीलैंड के खिलाफ लगातार आठ वनडे मैच जीत लिए हैं. 301 रनों का लक्ष्य वनडे में न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत कस दूसरा सबसे बड़ा सफल रन चेज है. भारत ने 2010 में बेंगलुरु के खिलाफ 316 रन का पीछा करते हुए जीत दर्ज की थी, जो उसका इस टीम के खिलाफ सबसे बड़ा सफल रन चेज है. चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के बाद लगातार नौ वनडे मैच जीतने के बाद न्यूजीलैंड को आखिरकार एक मैच में हार का सामना करना पड़ा.
About the Author
नवंबर 2025 से नेटवर्क 18 ग्रुप में सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 3 साल का अनुभव. जी न्यूज से खेल पत्रकारिता में डेब्यू किया. क्रिकेट के साथ-साथ हॉकी और बैडमिंटन के बारे में भी लिखने में दिलचस्पी. मा…और पढ़ें