सुशांत की मौत के बाद टूटी थीं रिया चक्रवर्ती, 2020 का अंधेरा याद कर रो पड़ीं, बोलीं – ‘सहेलियां न होतीं नहीं बचते’
Last Updated:
बॉलीवुड एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद से ही फिल्मी दुनिया से दूर हैं. काफी समय से वह किसी फिल्म में भी नजर नहीं आई हैं. दिनों वह फिल्मों में काम करने के बजाय अपने यूट्यूब पॉडकास्ट पर ही नजर आती हैं. हाल ही में उन्होंने अपने शो में अपने दोस्तों के गर्ल गैंग के साथ अपी जिंदगी के सबसे मुश्किल दौर पर बात की.
रिया चक्रवर्ती फिर हुईं भावुक नई दिल्ली. साल 2020 बॉलीवुड एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती के लिए बेहद बुरा साबित हुआ. इस साल उन्होंने काफी मुश्किलों का सामना किया था. उनकी जिदंगी का ये सबसे मुश्किल समय रहा, जिस पर एक्ट्रेस ने अपने यूट्यूब पॉडकास्ट पर खुलकर बात की है. इस दौरान उन्होंने सुशांत सिंह राजपूत की मौत के वक्त को याद किया और बताया कि कैसे उनकी फ्रेडंस ने उनकी मदद की थी.
हाल ही में हुए यूट्यूब पॉडकास्ट में रिया चक्रवर्ती भावुक होती नजर आईं. उन्होंने बताया कि साल 2020 उनकी जिंदगी में वो अंधेरा लेकर आया था, जिससे बाहर निकलने और नई सुबह देखने के लिए उन्हें काफी कुछ झेलना पड़ा था.उन्होंने ये भी साफ किया कि उस मुश्किल घड़ी में उनकी ये सहेलियां उनके साथ चट्टान की तरह खड़ी रहीं. उन्होंने कहा कि ये नहीं होती तो वह उस दर्द से कभी बाहर नहीं आ पाती.
पिता ने सहेलियों की भगवान से की थी तुलना
रिया चक्रवर्ती के पॉडकास्ट में उनकी पूरी गर्लगेंग देखने को मिली थी. रिया ने अपने इस यूट्यूब पॉडकास्ट में बताया कि उनके पिता ने उनसे उस वक्त बेहद भावुक बात कही थी. एक्ट्रेस ने बताया कि उनके पापा अक्सर कहते हैं कि अगर ये लड़कियां नहीं होती, तो शायद पूरा परिवार टूट जाता. रिया के मुताबिक उनके पिता मानते हैं कि घर में मंदिर की जगह उनकी सहेलियों की फोटो होनी चाहिए. क्योंकि उनकी वजह से एक्ट्रेस का परिवार उस दौर से बाहर निकल पाया है.
सुशांत की मौत के बाद बढ़ी मुश्किलें
गौरतलब है कि 14 जून साल 2020 में सुशांत सिंह राजपूत की मौत की खबर से पूरे देश में हलचल मच गई थी. एक्टर की मौत के बाद रिया चक्रवर्ती पर गंभीर आरोप लगाए गए थे. इसकेप बाद ही ड्रग्स केस में एनसीबी ने रिया और उनके भाई शोविक को गिरफ्तार भी कर लिया था. एक महीने तो एक्ट्रेस को जेल भी काटनी पड़ी थी. लेकिन साल 2025 में उन्हें क्लीन चिट मिल गई थी.
बता दें कि हाल ही में जब उनकी सहेलिया पॉडकास्ट के चैप्टर 2 में बतौर गेस्ट नजर आईं तो सभी काफी भावुक हो गई थी. जब अनुषा दांडेकर की आंखें भर आईं, तो रिया ने उन्हें कहा कि वह भी रो देंगी. रिया की दोस्त और फैशन स्टाइलिस्ट अनिशा जैन ने भी कहा कि वो वक्त बहुत बुरा था. सभी ने बेझिझक अपनी बातें रखी. फिलहाल रिया ने अपने पॉडकास्ट का सिर्फ ट्रेलर जारी किया है.
About the Author
न्यूज 18 हिंदी में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे मुनीष कुमार का डिजिटल मीडिया में 9 सालों का अनुभव है. एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग, लेखन, फिल्म रिव्यू और इंटरव्यू में विशेषज्ञता है. मुनीष ने जामिया मिल्लिया इ…और पढ़ें