aaj ka Mesh rashifal 12 January 2026 horoscope | today aries horoscope | love career business | आज का मेष राशिफल, 12 जनवरी 2026

Share to your loved once


Last Updated:

Aaj Ka Mesh Rashifal 12 January 2026 : मेष राशि के लिए आज का दिन मिलाजुला रहेगा. स्टार्टअप के लिए अनुकूल समय है. टीमवर्क के साथ काम में सफलता मिलेगी. आय के नए स्रोत बनेंगे. शिशिर ऋतु और माष माघ है. पक्ष कृष्ण और योग घृति है. अशुभ समय 8.33 से लेकर 9.52 तक रहेगा. भाग्य प्रबल होने से बिगड़ते हुए काम भी बन जाएंगे. लालच में आकर कोई भी फैसला नहीं लें. पैरों या नसों में खिंचाव होगा. शुभ समाचार मिल सकता है. मेष राशि के लिए आज का शुभ अंक 2 और भाग्यांक 9 होगा.

Aaj Ka Mesh Rashifal 12 January 2026 (आज का मेष राशिफल) मिर्जापुर. मेष राशि के लिए आज भाग्य प्रबल रहेगा. इच्छापूर्ति होगी और किए गए निवेश से तगड़ा रिटर्न मिलेगा. व्यवसाय में नेटवर्किंग से लाभ मिलेगा. नौकरी में तय किए गए लक्ष्य पूरे होंगे. आय के नए स्रोत बनेंगे. सेहत सामान्य रहेगी. हालांकि, हड्डी व नसों से जुड़ी हूई हल्की दिक्कतें हो सकती हैं. लव लाइफ में रोमांटिक रहेंगे और भविष्य पर चर्चा कर सकते हैं. आज शिशिर ऋतु और माष माघ है. तिथि नवमी है और नक्षत्र स्वाती है. पक्ष कृष्ण है. योग घृति है. सूर्योदय 7.15 और सूर्यास्त 5.43 पर होगा. शुभ समय 12.8 से 12.50 तक रहेगा. अभिजीत मुहूर्त में किया गया काम काफी समय तक लाभ देता है. अशुभ समय 8.33 से लेकर 9.52 तक रहेगा. कोई भी नया काम करने से बचे. दिशाशूल पूर्व दिशा में होगा.

बिगड़े काम बनेंगे

विंध्यधाम के ज्योतिषाचार्य अखिलेश अग्रहरि लोकल 18 से बताते हैं कि आज मेष राशि में चंद्रमा 11वें भाव में गोचर कर रहे हैं. गुरु बृहस्पति की दृष्टि रहेगी. आय में वृद्धि होगी और मनोकामना की पूर्ति होगी. आज मित्रों से समर्थन भी मिलेगा. राशि स्वामी मंगल साहस और स्पष्टता प्रदान करेंगे. आपके चेहरे पर अलग ही तेज नजर आएगा, जिससे लोग प्रभावित होंगे. हालांकि, किसी भी आवेग या चढ़ावे में नहीं आए. कोई भी ऐसा निर्णय लेने से परहेज करें जो आपको भविष्य में नुकसान पहुंचाए. भाग्य प्रबल होने से बिगड़ते हुए काम भी बन जाएंगे.

नेटवर्किंग से होगा लाभ

अखिलेश अग्रहरि के मुताबिक, व्यवसाय में नेटवर्किंग के माध्यम से लाभ मिलेगा, जहां पैसे कमा सकते हैं. छोटे स्टार्टअप को शुरू करने के लिए अनुकूल समय है. लाभ मिलेगा. नौकरी में दिन अच्छा रहेगा. तय किए गए लक्ष्य पूरे होंगे. टीमवर्क के साथ काम करने से बड़ी सफलता मिल सकती है. आलस से बचें, वरना नुकसान होगा. आय के नए स्रोत बनेंगे. पुराने निवेश से लाभ मिलने के योग बन रहे हैं. आर्थिक फैसलों को लेने से पहले विवेक से बचें और लालच में आकर कोई भी फैसला नहीं लें. सेहत सामान्य रहेगी. पैरों या नसों में खिंचाव होगा. ठंड से जोड़ों में दिक्कत होगी. ज्यादा चलने और फिरने की वजह से थकान हो सकती है. उपाय के तौर पर शाम में गर्म पानी में थोड़ी देर तक पैर रखें. इससे राहत मिलेगा और नींद भी अच्छी आएगी. योग और प्रणायाम नियमित करें. गर्म चीजों का सेवन करें.

ऐसे बढ़ेगी प्रतिष्ठा

अखिलेश अग्रहरि ने बताया कि मेष राशि के जातकों को प्रेम संबंधों में स्पष्टता होगी, इससे विश्वास बढ़ेगा. पार्टनर के साथ भविष्य को लेकर योजना बनेगी. घूमने से लेकर घर खरीदने का प्लान बन सकता है. अविवाहित लोगों को दोस्तों के माध्यम से नए प्रस्ताव मिल सकते हैं. बात आगे बढ़ सकती है. परिवार में मधुर वातावरण बना रहेगा. भाई-बहनों से सहयोग मिलेगा. घर में कोई शुभ समाचार मिल सकता है. मेष राशि के लिए आज का शुभ अंक 2 और भाग्यांक 9 होगा. भाग्य प्रबल रहेगा, जिससे इच्छापूर्ति हो सकती है. दोपहर 12 से 3 का समय शुभ रहेगा. पीपल के वृक्ष में जल अर्पित करें. ओम बृहस्पतये नम : का 11 या 108 बार जाप करें. किसी जरूरतमंद को पीली वस्तु दान में दें. इससे आर्थिक स्थिति और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी.

About the Author

Priyanshu Gupta

Priyanshu has more than 10 years of experience in journalism. Before News 18 (Network 18 Group), he had worked with Rajsthan Patrika and Amar Ujala. He has Studied Journalism from Indian Institute of Mass Commu…और पढ़ें

homeastro

आज मेष राशि का प्रबल रहेगा भाग्य, दान करें पीली वस्तु, ये 3 घंटे सबसे शुभ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP