Washington Sundar Injury Update: क्या बाकी दो मैचों से बाहर रहेंगे सुंदर? वॉशिंगटन की चोट पर गिल ने दिया अपडेट
Last Updated:
Washington Sundar Injury Update: भारत के ऑलराउंडर वॉशिंगटन सुंदर को चोट लगने का डर है और रविवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे के दौरान मांसपेशियों में खिंचाव आ गया, इसलिए उनका स्कैन किया जाएगा. 26 साल के सुंदर ने पांच ओवर में 27 रन दिए लेकिन न्यूजीलैंड की पारी के बीच में ही मैदान से बाहर चले गए और फिर वापस नहीं आए.
वाशिंगटन सुंदर की चोट पर गिल ने दिया अपडेटनई दिल्ली. भारत के ऑलराउंडर वॉशिंगटन सुंदर को चोट लगने का डर है और रविवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे के दौरान मांसपेशियों में खिंचाव आ गया, इसलिए उनका स्कैन किया जाएगा. 26 साल के सुंदर ने पांच ओवर में 27 रन दिए लेकिन न्यूजीलैंड की पारी के बीच में ही मैदान से बाहर चले गए और फिर वापस नहीं आए. परेशानी के बावजूद वह बाद में नंबर आठ पर बल्लेबाजी करने आए और भारत की चार विकेट से जीत में मदद की.
गिल ने क्या दिया अपडेट?
भारत के कप्तान शुभमन गिल ने मैच के बाद कहा, ‘वॉशिंगटन सुंदर को साइड स्ट्रेन है और मैच के बाद उनका स्कैन होगा.’ वॉशिंगटन सात रन बनाकर नाबाद रहे और लोकेश राहुल (नाबाद 29) के साथ 16 गेंद में 27 रन की साझेदारी की, जिससे भारत ने 49 ओवर में छह विकेट पर 306 रन बनाकर जीत हासिल की. राहुल ने कहा कि साझेदारी के दौरान उन्हें वॉशिंगटन की चोट की गंभीरता के बारे में पता नहीं था.
वाशिंगटन सुंदर की चोट पर गिल ने दिया अपडेट
राहुल ने कहा, ‘मुझे नहीं पता था कि वह दौड़ नहीं सकता. मुझे पता था कि पहली पारी में उसे कुछ परेशानी थी, लेकिन इसकी गंभीरता के बारे में नहीं पता था.’ उन्होंने कहा, ‘वह गेंद को बहुत अच्छी तरह मार रहा था. जब वह आया तो हम पहले से ही लगभग एक रन प्रति गेंद की दर से रन बना रहे थे, इसलिए कोई जोखिम लेने की जरूरत नहीं थी. उस पर ज्यादा दबाव नहीं था. उसने स्ट्राइक रोटेट की और अपना काम किया.’
सुंदर से पहले हर्षित को भेजा गया
काइल जैमीसन ने विराट कोहली, रवींद्र जडेजा और श्रेयस अय्यर के जल्दी-जल्दी विकेट लेकर भारत को बड़ा झटका दिया. बल्लेबाजी के लिए सुंदर को आना था, लेकिन चोट के चलते उनसे पहले हर्षित राणा को भेजा गया. हर्षित नंबर 7 पर बल्लेबाजी करने आए और 29 रन की एक महत्वपूर्ण पारी खेली. वॉशिंगटन सुंदर को जरूरत पड़ने पर ही नंबर 8 पर भेजा गया. सुंदर को पहली पारी के 20वें ओवर के दौरान दिक्कत में देखा गया था, जिसके बाद वह अपनी पीठ पकड़ते हुए मैदान से बाहर चले गए थे. चोट की वजह से वह सिर्फ पांच ओवर ही गेंदबाजी कर पाए थे.
About the Author
नवंबर 2025 से नेटवर्क 18 ग्रुप में सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 3 साल का अनुभव. जी न्यूज से खेल पत्रकारिता में डेब्यू किया. क्रिकेट के साथ-साथ हॉकी और बैडमिंटन के बारे में भी लिखने में दिलचस्पी. मा…और पढ़ें