IND vs NZ: कुलदीप यादव ने कर दिया ऐसा ‘ब्लंडर’, कप्तान गिल को भी नहीं हुआ यकीन, आप भी पीट लेंगे माथा

Share to your loved once


Last Updated:

Kuldeep Yadav dropped catch shubman gill reaction: पांचवें ओवर में कुलदीप यादव ने हेनरी निकोल्स का एक आसान का कैच छोड़ दिया. यह देख कप्तान शुभमन गिल भी यकीन नहीं कर पार थे. निकोल्स ने मिले इस जीवनदान का पूरा फायदा उठाते हुए अर्धशतक ठोका. निकोल्स का कैच कुलदीप ने तब छोड़ा था, जब वह चार रन पर बल्लेबाजी कर रहे थे.

कुलदीप यादव ने कर दिया ऐसा 'ब्लंडर', कप्तान शुभमन गिल को भी नहीं हुआ यकीनकुलदीप यादव ने हेनरी निकोल्स का छोड़ा लड्डू कैच.

नई दिल्ली. वडोदरा में खेले जा रहे भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहले वनडे मैच में मेहमानों ने बैटिंग करते हुए 300 रन बोर्ड पर लगाए. भारतीय गेंदबाज कीवी पारी को 250 रन के अंदर रोकने में कामयाब हो सकते थे, अगर कुलदीप यादव एक ब्लंडर नहीं करते. टीम इंडिया के इस चाइनामैन स्पिनर ने एक ऐसी गलती कर दी, जिसे पर कप्तान शुभमन गिल को यकीन नहीं कर पाए. दरअसल, कुलदीप ने हेनरी निकोल्स का एक आसान सा कैच छोड़कर पूरी टीम को निराश किया. यह कैच उस समय पर ड्रॉप हुआ, जब टीम को विकेट की दरकार थी. कुलदीप से मिले इस जीवनदान का फायदा उठाते हुए निकोल्स ने अर्धशतक ठोक दिया.

दरअसल, पारी के छठे ही ओवर में कुलदीप से यह बड़ी गलती हुई. हर्षित राणा की बॉलिंग पर कुलदीप ने एक आसान सा कैच छोड़ दिया, जिससे पेसर और कप्तान शुभमन गिल दोनों हैरान रह गए. एक छोटी और वाइड गेंद का पीछा करते हुए हेनरी निकोल्स के बल्ले का टॉप एज लगा, जिससे गेंद थर्ड मैन की ओर हवा में गई, लेकिन कुलदीप की गलती से उन्हें जीवनदान मिल गया. वह थर्ड मैन से दौड़कर कैच तक पहुंच चुके थे, लेकिन गेंद उनके हाथ में आने के बाद छिटक गई. भारत के पास छठे ओवर में पहला विकेट लेने का मौका था, जो फिसल गया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP