Make delicious sesame laddus at home on Makar Sankranti, sesame laddus have special significance, they are not only tasty but also beneficial for health… – Himachal Pradesh News

Share to your loved once


Sesame Laddu Recipe: मकर संक्रांति का पर्व हर साल 14 जनवरी को पूरे देश में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जाता है, यह त्योहार सूर्य के मकर राशि में प्रवेश का प्रतीक है और इसे नई शुरुआत, खुशहाली और स्वास्थ्य से जोड़ा जाता है, मकर संक्रांति के अवसर पर तिल और गुड़ से बने व्यंजनों का विशेष महत्व होता है, खासकर घर पर बनाए गए तिल के लड्डू न सिर्फ स्वाद में लाजवाब होते हैं, बल्कि सेहत के लिए भी बेहद लाभकारी माने जाते हैं, सर्दियों के मौसम में तिल शरीर को गर्मी प्रदान करता है और रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में मदद करता है, तिल सर्दियों में बेहद लाभकारी होता है. मकर संक्रांति के अवसर पर तिल, गुड़ और मूंगफली के मिक्स से तैयार ये लड्डू घर पर आसानी से बनाए जा सकते हैं. जानिए घर में तिल के लड्डू कैसे बनाएं..

घर में तिल के लड्डू बनाने की आसान विधि
• घर तिल के लड्डू बनाने के लिए सबसे पहले गैस ऑन करे और कढ़ाई चढ़ाए और फिर सफेद तिल को धीमी आंच पर हल्का सुनहरा होने तक भून लें जब तिल अच्छे से पूरी तरह भुना जाए तो फिर उसे ठंडा होने दें.

• इसके बाद कढ़ाई में मूंगफली को थोड़ा सा भून ले, भुनने के बाद मुंगफली की छिलका उतार लें और हल्का दरदरा पीस लें.

• इसके बाद अब कढ़ाई में गुड़ ले और उसे छोटे टुकड़ों में तोड़ लें, उसके बाद थोड़ा सा पानी डाले और फिर धीमी आंच पर पिघलाएं, जब गुड़ पूरी तरह पिघल जाए, तो इसे और हल्की चाशनी बना ले, अब गैस धीमी कर दें, और थोड़ा सा कुछ समय के लिए पकने दे. चाशनी को थोड़ा सा गढ़ा होने दे.

• अब उसके बाद गुड़ की सिरा में थोड़ा थोड़ा करके तिल को डालते जाए और बड़ी चम्मच की सहायता से अच्छे से मिलाते जाएं, उसके बाद उसमें मुंगफली डाले और मिला ले, अब कढ़ाई नीचे उतारे.

• जब तिल मुंगफली और गुड़ के सिरा का मिश्रण पूरी तरह मिल जाए तब पास में छोटे बर्तन में पानी रखे और हाथ में पानी छुटकर छोटे -छोटे गोल गोल तिल के लड्डू बनाते जाएं.

• कुछ ही समय में आपका स्वादिष्ट तिल के लड्डू बनकर तैयार हो जाएंगे. तिल के लड्डू कैल्शियम, आयरन और फाइबर से भरपूर होते हैं, जो हड्डियों को मजबूत करने, कमजोरी दूर करने और ऊर्जा प्रदान करने में सहायक होते हैं.

• अब आप भी इस मकर संक्रांति पर अपने परिवार और दोस्तों को घर पर बने तिल के लड्डू बनाकर खिलाएं और त्योहार की मिठास और बढ़ाए.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP