Devon Conway Henry Nicholls records: 27 साल पुराना रिकॉर्ड स्वाहा… कॉनवे-निकोल्स का नाम रिकॉर्ड बुक में हुआ दर्ज
Last Updated:
Devon Conway Henry Nicholls records: डेवोन कॉनवे और हेनरी निकोल्स की ओपनिंग जोड़ी ने भारत के खिलाफ पहले वनडे में 117 रन की साझेदारी की. भारत में भारत के खिलाफ वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में 21वीं सेंचुरी में पहले विकेट के लिए सौ या इससे अधिक रन की साझेदारी करने वाली पहली जोड़ी बन गई है. दोनों ने वडोदरा के बीसीए स्टेडियम में अपनी टीम को शानदार शुरुआत दिलाई.
कॉनवे और निकोल्स की जोड़ी ने ओपनिंग में बनाया बड़ा रिकॉर्ड. नई दिल्ली. डेवोन कॉनवे और हेनरी निकोल्स की सलामी जोड़ी ने न्यूजीलैंड के लिए इतिहास रच दिया है. दोनों ने वडोदरा वनडे में ओपनिंग करते हुए पहले विकेट के लिए 21.4 ओवर में 117 रन की साझेदारी कर अपनी टीम को शानदार शुरुआत दिलाई. निकोल्स ने 69 गेंदों में 62 रन बनाए. उन्हें हर्षित राणा ने केएल राहुल के हाथों कैच आउट कराया. भारत के खिलाफ पहले वनडे में पहले विकेट के लिए 100 से ज्यादा रन जोड़कर, कॉनवे और निकोल्स ने रिकॉर्ड बुक में अपना नाम दर्ज करा लिया. 21वीं सदी में भारत में खेले गए वनडे मैच में भारत के खिलाफ पहले विकेट के लिए 100 से ज्यादा रन जोड़ने वाली न्यूजीलैंड की यह पहली ओपनिंग जोड़ी बन गई है.
इससे पहले, न्यूजीलैंड की ओर से आखिरी ओपनिंग जोड़ी जिसने भारत में भारत के खिलाफ वनडे मैच में पहले विकेट के लिए 100 से ज्यादा रन जोड़े थे, वह नाथन एस्टल और क्रेग स्पीयरमैन की थी. 5 नवंबर, 1999 को राजकोट में एस्टल (136 गेंदों में 120) और स्पीयरमैन (44 गेंदों में 68) ने स्टीफन फ्लेमिंग की कप्तानी वाली टीम के लिए 15 ओवर में 115 रन बनाए थे. अब तक सिर्फ तीन बार ऐसा हुआ है जब न्यूजीलैंड के सलामी बल्लेबाजों ने भारत में खेले गए वनडे में भारत के खिलाफ पहले विकेट के लिए 100 से ज्यादा रन जोड़े हैं. पहली बार ऐसा 1988 में हुआ था, जब 17 दिसंबर को एंड्रयू जोन्स (85 गेंदों में 57 रन) और जॉन राइट (96 गेंदों में 70 रन) ने पहले विकेट के लिए 140 रन जोड़े थे.
कॉनवे और निकोल्स की जोड़ी ने ओपनिंग में बनाया बड़ा रिकॉर्ड.
फिंच और वॉर्नर के नाम भारत में 258 रन की साझेदारी का रिकॉर्ड है
भारत में खेले गए वनडे मैच में भारत के खिलाफ सबसे बड़ी ओपनिंग पार्टनरशिप का ओवरऑल रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया के एरॉन फिंच और डेविड वॉर्नर के नाम है. फिंच और वॉर्नर ने 14 जनवरी, 2020 को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में 37.4 ओवर में बिना आउट हुए 258 रन जोड़े थे.
भारतीय टीम में गिल और श्रेयस अय्यर चोट से वापसी कर रहे हैं
भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने तीन मैचों की वनडे सीरीज के शुरुआती मैच में रविवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया. भारतीय टीम में गिल और श्रेयस अय्यर चोट से वापसी कर रहे हैं. नियमित कप्तान मिचेल सैंटनर की गैरमौजूदगी में माइकल ब्रेसवेल न्यूजीलैंड की अगुवाई कर रहे हैं. टीम ने क्रिस्टियन क्लार्क को पदार्पण का मौका दिया है जबकि युवा आदित्य अशोक स्पिन गेंदबाजी की बागडोर संभाल रहे हैं.
About the Author
करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से…और पढ़ें