मकर संक्रांति पर खिचड़ी नहीं, इस बार बनाइए देवघर की मशहूर मसालेदार तेहरी, स्वाद ऐसा कि परिवार मांगता रह जाएगा – Jharkhand News

Share to your loved once


देवघर. मकर संक्रांति का पर्व आते ही घर-घर में खिचड़ी की खुशबू फैलने लगती है. मान्यता है कि मकर संक्रांति के दिन खिचड़ी खाने से ग्रह दोष शांत होते हैं और जीवन में सुख-समृद्धि आती है. खासकर उत्तर भारत और झारखंड-बिहार में इस दिन खिचड़ी का विशेष महत्व है. लेकिन अगर इस बार आप रोज वाली खिचड़ी से कुछ अलग और खास बनाना चाहते हैं, तो जरा रुकिए. इस मकर संक्रांति खिचड़ी की जगह लजीज और मसालेदार तेहरी बनाइये.

तेहरी देखने में भले ही खिचड़ी जैसी लगती है, लेकिन स्वाद में यह बिल्कुल अलग और ज्यादा चटपटी होती है. कई जगहों पर इसे टिहरी या टिहरी पुलाव भी कहा जाता है, लेकिन देवघर और आसपास के इलाकों में इसे प्यार से तेहरी ही कहा जाता है. मकर संक्रांति या किसी शुभ मौके पर यह व्यंजन देवघर मे बनाया जाता है. अगर आप भी यह व्यंजन अपने घर पर बनाते है तो पूरे परिवार का दिल जीत लेगा.

तेहरी बनाने के लिए जरूरी सामग्री इसके लिए आपको ज्यादा महंगे या मुश्किल सामान की जरूरत नहीं है. चावल और दाल अच्छी तरह धोकर 20–30 मिनट भिगोए हुए. आलू, मटर, गाजर जैसी सब्जियां, एक बारीक कटा प्याज, एक टमाटर, तेल या घी, जीरा, तेजपत्ता, लौंग, दालचीनी, हल्दी, लाल मिर्च, धनिया पाउडर, गरम मसाला और नमक. गार्निश के लिए ताजा हरा धनिया इत्यादि.

तेहरी बनाना भी बिल्कुल आसान है जानिए बनाने की आसान विधि
सबसे पहले चावल और दाल को धोकर भिगो दें और सब्जियां काट लें. अब प्रेशर कुकर या भारी तले के बर्तन में तेल या घी गरम करें. उसमे गोभी फ्राई करके उठा ले. फिर तेल में जीरा और खड़े मसाले डालें, खुशबू आते ही आलू और सारी सब्जियों को डालकर करीब आधे घंटे तक चलाते रहे और सब्जी पक जाने के बाद उसको किसी बर्तन में उठाकर रख ले. इसमें प्याज, लहसुन की जरूरत नहीं होती है. इसके बाद हल्दी, लाल मिर्च, धनिया पाउडर और नमक डालकर अच्छे से मिलाएं.

अब भिगोई हुई दाल डाले और 10 से 15 मिनट तक चलाएं बीच में ढक दें. जब दाल पक जाए तो फिर चावल डालें और हल्के हाथ से चलाएं. ऊपर से पानी डालकर उबाल आने दें. इसके बाद हल्दी, लाल मिर्च, धनिया पाउडर और नमक डालकर अच्छे से मिलाएं और करीब आधे घंटे तक चलाएं. अब सब्जी बनाकर अलग बर्तन में रखी थी उसको खिचड़ी में मिला दें. उसको खिचड़ी में मिलाकर पानी डाल दें और चलाते रहे. अगर आप कुकर में बना रहे हैं तो फिर कुकर का ढक्कन बंद कर मध्यम आंच पर 2 सीटी लगने दें. अगर आप किसी बर्तन में बना रहे तो पानी डालने के बाद बर्तन से ढक दे. जब तेहरी पूरी तरह बन जाए तो आखिर में गरम मसाला और हरा धनिया डालकर हल्का सा मिलाएं. तो इस मकर संक्रांति खिचड़ी की जगह मसालेदार तेहरी बनाकर पर्व को और भी खास बनाइए. स्वाद, परंपरा और सेहत तीनों का बेहतरीन संगम है ये तेहरी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP