IND vs NZ: विराट कोहली ने मैदान पर कदम रखते ही तोड़ा सौरव गांगुली का रिकॉर्ड, वनडे में एक और उपलब्धि की नाम

Share to your loved once


नई दिल्ली. भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला वनडे मैच वडोदरा में खेला जा रहा है. भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर मेहमान टीम न्यूजीलैंड को बल्लेबाजी के लिए बुलाया. टीम इंडिया चार गेंदबाज, दो ऑलराउंडर्स और पांच बल्लेबाजों के साथ यह मुकाबला खेल रही है. दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली ने जैसे ही मैदान में कदम रखा, उन्होंने सौरव गांगुली का एक रिकॉर्ड तोड़ दिया. दरअसल, विराट कोहली भारत के लिए सबसे ज्यादा वनडे खेलने के मामले में पूर्व भारतीय कप्तान से आगे निकल गए हैं. कोहली का यह 309वां वनडे मुकाबला है.

कोहली का एक और कीर्तिमान
विराट कोहली अब भारत के लिए पांचवें सबसे ज्यादा वनडे मैच खेलने वाले खिलाड़ी बन गए हैं. उन्होंने सौरव गांगुली को पीछा छोड़ा, जिन्होंने 308 वनडे मैच खेले थे. कोहली से आगे अब मोहम्मद अजहरुद्दीन, राहुल द्रविड़, एमएस धोनी और सचिन तेंदुलकर हैं. सचिन तेंदुलकर सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि दुनिया में सबसे ज्यादा 463 वनडे मैच खेलने वाले खिलाड़ी हैं. एमएस धोनी ने 347, द्रविड़ ने 340 और अजहरुद्दीन ने 334 वनडे मैच खेले.

भारत के लिए सबसे ज्यादा वनडे खेलने के मामले में गांगुली से आगे निकले कोहली.

भारत के लिए सबसे ज्यादा वनडे खेलने वाले क्रिकेटर्स
463 – सचिन तेंदुलकर
347 – एमएस धोनी
340 – राहुल द्रविड़
334 – मोहम्मद अजहरुद्दीन
309 – विराट कोहली*
308 – सौरव गांगुली

28000 इंटरनेशनल रन के करीब कोहली
विराट कोहली इंटरनेशनल क्रिकेट में 28000 रन पूरे करने के बेहद करीब हैं. 25 रन बनाते ही वह यह उपलब्धि हासिल कर लेंगे और ऐसा करने वाले दुनिया के सबसे तेज बल्लेबाज बन जाएंगे. कोहली सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड ध्वस्त करेंगे, जिन्होंने 44 पारियों में यह मुकाम हासिल किया था. कोहली अब तक 623 पारियों में 84 शतक और 145 अर्धशतक के साथ 27975 रन बना चुके हैं.

दोनों टीमों की प्लेइंग-11
भारत: रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, वाशिंगटन सुंदर, हर्षित राणा, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा.

न्यूजीलैंड: डेवोन कॉनवे, हेनरी निकोल्स, विल यंग, ​​डेरिल मिचेल, ग्लेन फिलिप्स, मिचेल हे (विकेटकीपर), माइकल ब्रेसवेल (कप्तान), जैकरी फाउल्क्स, क्रिस्टियन क्लार्क, काइल जैमीसन, आदित्य अशोक.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP