Bajra Aloo Paratha। नाश्ते के लिए हेल्दी रेसिपी

Share to your loved once


Bajra Aloo Paratha Recipe: सर्दियों में नाश्ते का मजा तभी आता है जब खाना स्वादिष्ट और हेल्दी दोनों हो. ऐसे में बाजरा के आटे से बने पराठे आपके नाश्ते को और खास बना सकते हैं. बाजरा, जिसे पर्ल मिलेट भी कहते हैं, शरीर को अंदर से गर्म रखता है और आसानी से पच जाता है. पहले इसे गरीबों का खाना माना जाता था, लेकिन अब बड़े सेलेब्स और फिटनेस एक्सपर्ट भी बाजरे को अपने खाने में शामिल कर रहे हैं. बाजरे से कई तरह की डिश बनाई जा सकती है, लेकिन अगर आप इसे आलू के साथ मिलाकर पराठे बनाएं तो ये स्वाद में और भी मजेदार हो जाता है. बाजरे के पराठे केवल स्वाद में ही नहीं बल्कि पेट को लंबे समय तक भरा रखने में भी मदद करते हैं.

इस रेसिपी को बनाने में ज्यादा समय नहीं लगता और ये हर किसी के लिए आसान है. खास बात यह है कि बाजरे के पराठे क्रिस्पी भी बनते हैं और नाश्ते में दही, चाय या हरी चटनी के साथ परोसे जा सकते हैं. आइए जानते हैं स्टेप बाय स्टेप रेसिपी.

बाजरा के आटे के आलू पराठे की रेसिपी
स्टेप 1: सबसे पहले 1 मीडियम साइज का आलू उबाल लें और अच्छे से मैश कर लें. अब इसे 1 कप बाजरा के आटे में मिला दें. इसमें स्वाद अनुसार नमक, बारीक कटा हरा धनिया और बारीक कटी हरी मिर्च डालें. फिर गुनगुने पानी की मदद से नरम आटा गूंथ लें. आटे को 5 मिनट के लिए ढक कर आराम करने दें ताकि पराठा बनाने में आसानी हो.

स्टेप 2: अब आटे की थोड़ी मोटी लोई लेकर इसे बेलन की मदद से गोल पराठा बेल लें. पराठा बेलते समय थोड़ी सूखी आटे की मदद लें ताकि पराठा चिपके नहीं. तवे को पहले से गर्म करें और पराठे को दोनों तरफ से हल्का सेंकें. ध्यान रखें कि बाजरे के पराठे बिना परत के ही बनाए जाते हैं. पराठे को सुनहरा और क्रिस्पी होने तक ही सेंकें.

सेहत, रिलेशनशिप, लाइफ या धर्म-ज्योतिष से जुड़ी है कोई निजी उलझन तो हमें करें WhatsApp, आपका नाम गोपनीय रखकर देंगे जानकारी.

स्टेप 3: जब पराठा दोनों तरफ से अच्छी तरह से पक जाए, तो गैस की फ्लेम कम कर दें और पराठा उतार लें. तैयार पराठे को दही के साथ परोसें. अगर दही नहीं है तो हरी चटनी, अचार या चाय के साथ भी इसे खा सकते हैं.

बाजरा के पराठे खाने के फायदे
1. हेल्दी ऑप्शन: बाजरा के पराठे नाश्ते में हल्के और पचने में आसान होते हैं.
2. लंबे समय तक पेट भरा: आलू के साथ मिलाकर बने पराठे पेट को लंबे समय तक भरा रखते हैं.
3. वजन कंट्रोल में मददगार: ये ज्यादा तेल या घी के बिना भी स्वादिष्ट बन जाते हैं, इसलिए वजन बढ़ने का डर नहीं.
4. क्रिस्पी और टेस्टी: बाजरे के पराठे क्रिस्पी बनते हैं और चटनी या दही के साथ मजा और बढ़ जाता है.
5. सर्दियों के लिए परफेक्ट: बाजरा शरीर को अंदर से गर्म रखता है और सर्दियों में खाने के लिए बेहतरीन है.

नोट्स और टिप्स
-अगर पराठा बेलते समय टूटने लगे तो थोड़ा सूखा आटा हाथ में लगाकर बेलें.
-पराठा हमेशा मध्यम आंच पर सेंकें ताकि यह अंदर से भी अच्छी तरह पक जाए.
-आलू को अच्छे से मैश करें, इससे पराठा नरम और टेस्टी बनेगा.
-क्रिस्पी पराठा पसंद हो तो गैस की फ्लेम थोड़ी तेज रखें, लेकिन ध्यान दें कि जल न जाए.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP