धुरंधर के गानों में दियाफी लामारे का रैप, जानें सिंगर की कहानी

Share to your loved once


Last Updated:

मेघालय की वो सिंगर जिसने ‘धुरंधर’ के गानों से दर्शकों के बीच पहचान बनाई. 22 वर्षीय रैपर दियाफी लामारे ने फिल्म ‘धुरंधर’ के गानों से दुनियाभर में धूम मचा रखी है. उनके रैप को काफी पसंद किया जा रहा है, तो चलिए सिंगर के बारे में विस्तार से जानते हैं.

ख़बरें फटाफट

कौन है वो सिंगर जिसने बनाया 'धुरंधर' का धमाकेदार ट्रैकरैपर ने धुरंधर में गाना गाया है.

नई दिल्ली.  ‘धुरंधर’ ने बॉक्स-ऑफिस पर धुआं उड़ा रखा है. अक्षय खन्ना, सारा अर्जुन, रणवीर सिंह, संजय दत्त, अर्जुन रामपाल स्टारर फिल्म 5 दिसंबर को रिलीज हुई थी और लगातार फिल्म सिनेमाघरों पर राज कर रही है. इस महीने के अंत तक ‘धुरंधर’ ओटीटी पर रिलीज होने वाली है. फिल्म के साथ ही इसके गानों को भी काफी पसंद किया जा रहा है. ‘धुरंधर’ के गानों ने देश ही नहीं बल्कि विदेशों में भी धूम मचा रखी है. ‘धुरंधर’ के धमाकेदार ट्रैक दुनियाभर में सुर्खियां बटोर रहे हैं तो चलिए बताते हैं इस फिल्म के रैपर के बारे में जिन्होंने अपनी मदहोश करने वाली आवाज से इन गानों में जान फूंक दी.

22 साल की उम्र में दियाफी लामारे ने अपने रैप से धुरंधर के ट्रैक को शानदार बना दिया है. ‘धुरंधर’ के गानों जैसे ‘रन डाउन द सिटी – मोनिका’ और ‘नाल नचना’ को दियाफी लामारे ने आवाज दी है. युवा सिंगर ने अपनी आवाज के साथ ही अपनी कमाल की एनर्जी से ऑडियंस को अपना दीवाना बना लिया है. उन्होंने बचपन में ही संगीत की दुनिया में अपने सफर की शुरुआत की थी.

धुरंधर के गानों ने मचाई धूम

10 साल की उम्र से गाना लिख रहीं सिंगर

दियाफी लामारे मेघालय के वेस्ट जयंतिया हिल्स से ताल्लुक रखती हैं. दियाफी ने महज 10 साल की उम्र में गीत लेखन की दुनिया में कदम रख दिया था. उनका स्टेज नाम उनकी कलात्मक सोच और आत्मा को दर्शाता है. सिंगर के स्टेज नाम का मतलब ‘बगावत’ है. उन्होंने हिप-हॉप पसंद करने वालों से लेकर मेटल म्यूजिक लवर के बीच अपनी अलग पहचान बनाई.

सोशल मीडिया पर है जबरदस्त प्रेसेंस

View this post on Instagram



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP