Ryan Rickelton becomes first player score 2 centuries in SA20: रायन रिकेल्टन ने SA20 में दमदार खेल दिखाते हुए दूसरा एमआई केपटाउन के लिए दूसरा शतक जड़ा.

Share to your loved once


Last Updated:

Ryan Rickelton SA20 Record: MI केपटाउन के ओपनर बल्लेबाज रायन रिकेल्टन SA20 में अपनी तूफानी बल्लेबाजी से धूम मचा रहे हैं. रिकेल्टन ने इस टूर्नामेंट में दो शतक ल गाकर इतिहास रच दिया. ऐसा करने वाले रिकेल्टन पहले खिलाड़ी बने हैं. उनकी इस शतकीय पारी से केपटाउन की टीम ने जोबर्ग सुपर किंग्स पर दमदार जीत हासिल की.

SA20 में रायन रिकेल्टन का धमाका, MI केपटाउन के लिए जड़ा रिकॉर्ड शतकSA20 में रायन रिकेल्टन ने जड़ा दूसरा शतक

जोहानिसबर्ग: रायन रिकेल्टन की नाबाद 113 रन की आक्रामक पारी से एमआई केपटाउन ने एसए20 लीग में जॉबर्ग सुपर किंग्स को 36 रन से हरा दिया. इस जीत के साथ ही एमआई केपटाउन ने अपने अभियान को फिर से पटरी पर ला दिया है. दोनों टीमों के बीच ये मुकाबला वांडरर्स के मैदान पर खेला गया था. रिकेल्टन ने अपने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन की बराबरी करते हुए 60 गेंद में आठ चौके और नौ छक्के जड़े. वह इसके साथ इस लीग में दो शतक लगाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए. उन्होंने रासी वेन डर डुसेन (32 गेंद में 65 रन) के साथ पहले विकेट के लिए 10.2 ओवर में 129 रन की साझेदारी कर टीम को तीन विकेट 234 रन तक पहुंचाया.

इसके बाद जॉर्ज लिंडे (30 रन पर दो विकेट) और कगिसो रबाडा (34 रन पर दो विकेट) की कसी हुई गेंदबाजी ने सुपर किंग्स को  पांच विकेट पर 198 रन पर रोक दिया. रिकेल्टन और डुसेन की साझेदारी के बाद निकोलस पूरन (14) और जैसन स्मिथ (दो) जैसे बड़े शॉट खेलने वाले बल्लेबाज तेजी से रन बनाने में नाकाम रहे. रिकेल्टन ने हालांकि अपनी पारी को जाया नहीं जाने दिया. उन्होंने नांद्रे बर्गर के एक ओवर में लगातार चौके और एक बड़ा छक्का जड़ते हुए 55 गेंदों में अपना शतक पूरा किया. उन्हें अंतिम ओवरों में अफगानिस्तान के करीम जनत का अच्छा साथ मिला, जिन्होंने 11 गेंदों पर नाबाद 20 रन बनाए.

जोबर्ग को खली फाफ डुप्लेसिस की कमी

जॉबर्ग सुपर किंग्स को उस समय बड़ा झटका लगा जब कप्तान फाफ डु प्लेसिस बल्लेबाजी के लिए उतर नहीं सके. इंग्लैंड के माइकल पेपर को पारी का आगाज करने के लिए भेजा गया,लेकिन एसए20 में उनकी पहली पारी ज्यादा देर नहीं चली. तीसरे ओवर की शुरुआत में रबाडा ने उन्हें चलता कर दिया. रबाडा और लिंडे ने मैथ्यू डी विलियर्स और वियान मुल्डर को पावरप्ले में ही पवेलियन की राह दिखाकर सुपर किंग्स की शीर्ष क्रम की कमर तोड़ दी.

इसके बाद जेम्स विंस और उभरते सितारे डियान फॉरेस्टर ने चौथे विकेट के लिए 66 रन की साझेदारी कर पारी को संभालने की कोशिश की. विंस के 43 गेंदों पर 77 रन (10 चौके, तीन छक्के) बनाकर आउट होने के बाद सारा दबाव फॉरेस्टर पर आ गया. फॉरेस्टर ने 42 गेंदों पर नाबाद 80 रन की शानदार पारी खेली लेकिन वह अपनी टीम को जीत की दहलीज तक नहीं पहुंचा सके.

About the Author

Jitendra Kumar

अक्टूबर 2025 से नेटवर्क 18 समूह में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 9 साल का अनुभव. एबीपी न्यूज डिजिटल में स्पोर्ट्स बीट से करियर की शुरुआत। इंडिया टीवी और नवभारत टाइम्स ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित संस्…और पढ़ें

homecricket

SA20 में रायन रिकेल्टन का धमाका, MI केपटाउन के लिए जड़ा रिकॉर्ड शतक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP