गेहूं के आटे और गुड़ का हलवा, घर पर ऐसे बनाएं, उंगली चाटकर खाएंगे मेहमान, बच्चे भी होंगे स्वाद के मुरीद – Jharkhand News

Share to your loved once

Last Updated:

Recipe: सर्दियों के मौसम में गेहूं के आटे और गुड़ से बना हलवा न केवल सेहतमंद है, बल्कि स्वाद में भी लाजवाब होता है. कम समय और सीमित सामग्री में तैयार होने वाली यह डिश अचानक आए मेहमानों के लिए बेहतरीन विकल्प है. इसका पारंपरिक सोंधापन बच्चों और बड़ों, दोनों को बेहद पसंद आता है.

कई बार अचानक मेहमान आ जाते हैं और घर में तरह-तरह की मिठाइयां बनाने का समय या सामग्री नहीं होती. ऐसे में गुड़ का हलवा एक बेहतरीन विकल्प है, जो कम चीज़ों में झटपट तैयार हो जाता है और स्वाद में किसी भी मिठाई से कम नहीं लगता. तो आज हम जानते है गुड के हलवा के बारे में जो कि ठंड के मौसम में बेहद खास होता है.

कई बार अचानक मेहमान आ जाते हैं और घर में तरह-तरह की मिठाइयां बनाने का समय या सामग्री नहीं होती. ऐसे में गुड़ का हलवा एक बेहतरीन विकल्प है, जो कम चीज़ों में झटपट तैयार हो जाता है और स्वाद में किसी भी मिठाई से कम नहीं लगता. तो आज हम जानते है गुड़ के हलवा के बारे में जो कि ठंड के मौसम में बेहद खास होता है.

किचन एक्सपर्ट शर्मीला सुमी ने बताया कि अगर आप सूजी और बेसन का हलवा खाकर बोर हो चुके हैं, तो गुड़ का हलवा जरूर ट्राई करें. गेहूं के आटे और गुड़ से बना यह हलवा पारंपरिक होने के साथ-साथ एक अलग और देसी स्वाद देता है.

आगे कहा कि इस हलवे को बनाने के लिए हाफ कप गेहूं का आटा, हाफ कप गुड़, हाफ कप घी, एक कप पानी, थोड़ा सा इलायची पाउडर, 12–14 काजू और 2 बादाम की कतरन की जरूरत होती है. खास बात यह है कि ये सभी चीजें आमतौर पर हर रसोई में आसानी से मिल जाती हैं.

Add News18 as
Preferred Source on Google

आगे कहा कि सबसे पहले एक पैन में पानी और गुड़ डालकर गैस पर रखें और गुड़ को अच्छी तरह पिघलने दें. जब गुड़ पूरी तरह घुल जाए तो गैस बंद कर दें और शीरे को अलग रख लें.

आगे कहा कि अब कढ़ाही में घी गर्म करें और उसमें गेहूं का आटा डालें. गैस की आंच धीमी रखें और आटे को लगातार चलाते हुए भूनें, ताकि वह जले नहीं. करीब 2 मिनट बाद इसमें काजू डाल दें और आटे को बादामी रंग आने तक भूनते रहें.

उन्होंने बताया कि जब आटा अच्छे से भुन जाए, तब उसमें धीरे-धीरे गुड़ का पानी डालें. अब गैस की आंच तेज कर दें और हलवे को लगातार चलाते हुए पकाएं. कुछ ही मिनटों में हलवे का पानी सूखने लगेगा और वह गाढ़ा हो जाएगा.

उन्होंने बताया कि आखिर में हलवे में इलायची पाउडर मिलाएं और ऊपर से बादाम की कतरन डाल दें. इससे हलवे की खुशबू और स्वाद दोनों ही दोगुने हो जाते हैं.

आगे कहा कि सर्दियों के मौसम में गरमागरम गुड़ का हलवा न सिर्फ स्वादिष्ट लगता है बल्कि सेहत के लिए भी फायदेमंद होता है. गुड़ में मौजूद पोषक तत्व शरीर को गर्म रखते हैं और ऊर्जा देते हैं. बच्चों से लेकर बड़ों तक, यह हलवा सभी को जरूर पसंद आएगा.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homelifestyle

गेहूं के आटे और गुड़ का हलवा, घर पर ऐसे बनाएं, उंगली चाटकर खाएंगे मेहमान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP