‘धर्मेंद्र बहुत फ्लर्ट किया करते थे’, जितेंद्र की वो हीरोइन, ऋषि कपूर-राजेश खन्ना संग हिट थी परमसुंदरी की जोड़ी
Last Updated:
हिंदी सिनेमा की वो बला की खूबसूरत हसीना, जिसकी कजरारी आंखें देख थिएटर में लोग फिदा हो जाया करते थे. अपने करियर में इस हसीना ने जितेंद्र, ऋषि कपूर और राजेश खन्ना समेत हर एक्टर के साथ काम किया. राजनीति में भी ये हसीना अपना हुनर आजमा चुकी थीं. इस सुंदरी ने भरी महफिल में इस बात का खुलासा किया था कि धर्मेंद्र सबसे ज्यादा फ्लर्ट किया करते थे.

नई दिल्ली. जितेंद्र संग सुपरहिट फिल्म दे चुकीं वो हीरोइन, जिसकी बड़ी-बड़ी आंखें देख लोग उनके मुरीद हो जाया करते थे. अपने करियर में इस एक्ट्रेस ने हर तरह के रोल निभाए और उनमें जान फूंक दी. इस एक्ट्रेस से जब पूछा गया कि उस दौर में सबसे ज्यादा फ्लर्ट कौन सा स्टार किया करता था, तो इन्होंने धर्मेंद्र का नाम लिया था.

हम जिस बला की खूबसूरत हसीना की बात कर रहे हैं, वो कोई और नहीं जया प्रदा हैं. एक्ट्रेस ने अपने करियर की शुरुआत बहुत छोटी सी उम्र में की थी. अपने दौर की ये सबसे खूबसूरत एक्ट्रेसेस में एक रही हैं.

उनके हुस्न पर सैकड़ों लोग फिदा हो जाया करते थे. जया प्रदा ने अपने करियर की पहली फिल्म में महज 10 रुपए फीस ली थी. अमिताभ बच्चन, राजेश खन्ना और ऋषि कपूर समेत जया प्रदा ने हर बड़े स्टार के साथ काम किया है.
Add News18 as
Preferred Source on Google

जया प्रदा एक बार राज बब्बर के साथ कपिल शर्मा के शो में नजर आई थीं. उस दौरान कपिल ने उनसे पूछा कि उस दौर में कौन सा स्टार सबसे ज्यादा फ्लर्ट किया करता था. एक्ट्रेस पहले तो थोड़ा सा शर्माई फिर बाद में हंसते हुए उन्होंने कहा धर्म जी, यानी धर्मेंद्र.

जया प्रदा ने अपनी बात आगे रखते हुए कहा था कि उस वक्त धर्म जी को देखकर मुझे बहुत डर लगता था. लेकिन उनके साथ काम करना बहुत अच्छा लगता था. वह बहुत अच्छे इंसान थे. उनके साथ काम करते हुए कभी मुझे असहज महसूस नहीं हुआ.

जया प्रदा अपने करियर में हर तरह के रोल निभाए हैं.अपने एक्टिंग करियर में उन्होंने तकरीबन 300 फिल्मों में काम किया. एक वक्त में तो वह हिट फिल्मों की गारंटी बन चुकी थीं.

एक्टिंग की दुनिया अपनी धाक जमाने के बाद उन्होंने राजनीति में भी हाथ आजमाया.आज भी लोग जया प्रदा की फिल्मों को देखना पसंद करते हैं. उनके हर किरदारो को लोग दिल से प्यार देते थे. उनके अपने किरदारों के जरिए अमिट छाप छोड़ी है.

बता दें कि 80 और 90 के दशक में तो उन्होंने ‘कयामत’, ‘इंसाफ कौन बनेगा’, ‘मर्दन वाली बात’, ‘गंगा तेरे देश में’ और ‘कुंदन’ आज का अर्जुन जैसी फिल्मों में काम किया था. अपने ट्रेडिशनल लुक से वह उस दौर की टॉप एक्ट्रेस को टक्कर दिया करती थीं.