फातिमा सना शेख की वो 8 फिल्में, जिनका थिएटर से ओटीटी तक रहा दबदबा, 1 ने छाप डाले थे 2000 करोड़

Share to your loved once

Last Updated:

फातिमा सना शेख ने चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर अपने करियर की शुरुआत की थी. वो कमल हासन के साथ भी नजर आ चुकी हैं. आज फातिमा की गिनती इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेसेस में होती है. फातिमा सना शेख की पहली ही फिल्म ने बॉक्स-ऑफिस पर ऐसा इतिहास रचा था जिसे आजतक कोई तोड़ नहीं पाया है.

दंगल (2016): यह फिल्म फातिमा सना शेख के करियर का टर्निंग पॉइंट साबित हुई थी. आमिर खान की फिल्म से एक्ट्रेस ने अपने करियर की शुरुआत की थी. ‘दंगल’ में गीता फोगाट के किरदार में नजर आईं एक्ट्रेस ने अपने अभिनय से खूब वाहवाही बटोरी थी. एक्ट्रेस की पहली ही फिल्म ने बॉक्स-ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई की थी. दंगल ने दुनियाभर के बॉक्स-ऑफिस पर 2000 करोड़ की कमाई की थी.

लूडो (2020): अनुराग बसु के निर्देशन में बनी इस डार्क कॉमेडी में फातिमा ने पिंकी का किरदार निभाया था, जो अपने पति को जेल से छुड़ाने के लिए अपने पुराने प्रेमी की मदद लेती है. नेटफ्लिक्स के फिल्म में फातिमा ने शानदार अभिनय किया था.

सैम बहादुर (2023): फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ की बायोपिक में फातिमा ने इंदिरा गांधी का चुनौतीपूर्ण किरदार निभाया था. पूर्व प्रधानमंत्री के रोल में उनकी एक्टिंग को काफी सराहा गया, जिसमें उन्होंने गंभीरता और संतुलन दिखाया.

Add News18 as
Preferred Source on Google

अजीब दास्तां (2021): 'मजनू' नाम के सेगमेंट में फातिमा ने एक ऐसी महिला का रोल किया, जो एक बेमन के रिश्ते में फंसी है और फिर पावर और लालच के खतरनाक खेल में उलझ जाती है.

अजीब दास्तां (2021): ‘मजनू’ नाम के सेगमेंट में फातिमा ने एक ऐसी महिला का रोल किया, जो एक बेमन के रिश्ते में फंसी है और फिर पावर और लालच के खतरनाक खेल में उलझ जाती है.

सूरज पे मंगल भारी (2020): इसमें फातिमा ने तुलसी राणे का किरदार निभाया, जो डबल लाइफ जीती है. दिलजीत दोसांझ के साथ उनकी केमिस्ट्री और कॉमिक टाइमिंग को दर्शकों ने पसंद किया.

गुस्ताख इश्क (2025): 90 के दशक की पृष्ठभूमि पर बनी इस रोमांटिक ड्रामा में फातिमा ने विजय वर्मा के साथ मिन्नी का किरदार निभाया. फातिमा सना शेख और विजय वर्मा की इस लव स्टोरी को देखकर 90 के दशक की प्रेम कहानियों की याद आ जाती है.

मेट्रो…इन दिनों (2025): यह फिल्म 2007 की कल्ट क्लासिक ‘लाइफ इन ए…मेट्रो’ की सीक्वल है. साल 2007 में आई इस क्लासिक फिल्म के सीक्वल ने एक बार फिर दर्शकों के दिलों के तार छेड़े. मेट्रो इन दिनों में कई नई जोड़ियां नजर आईं जिन्होंने खूब वाहवाही लूटी.

आप जैसा कोई (2025): इसमें फातिमा ने आर माधवन के साथ काम किया है. फिल्म में फातिमा और आर माधवन की उम्र में एक बड़ा फासला है. साथ ही फिल्म समाजिक मुद्दों पर तेजी से प्रहार करती है.

आज फातिमा सना शेख बॉलीवुड की सबसे भरोसेमंद एक्ट्रेसेस में गिनी जाती हैं. वो आज के दौर की टॉप हीरोइनों में शामिल हैं. अपनी मेहनत के दम पर एक्ट्रेस ने 80 करोड़ रुपए का साम्राज्य खड़ा किया.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeentertainment

फातिमा सना शेख की वो 8 फिल्में, जिनका थिएटर से ओटीटी तक रहा दबदबा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP