3 राज्यों में मूसलाधार बारिश, दिल्ली-NCR में 3 डिग्री पहुंचा पारा, IMD की चेतावनी, जारी रहेगी सर्दी की सितम
Last Updated:
Weather Report: मौसम विभाग के ताजा रिपोर्ट के अनुसार, दिल्ली-एनसीआर में तापमान 3 से 5 डिग्री तक पहुंच चुका है. आईएमडी ने उत्तर भारत में अगले तीन दिनों तक उत्तर भारत में सर्दी का सितम रहेगा. वहीं, आज तामिलनाडु और आसपास के राज्यों में मूसलाधार बारिश की संभावना है. वहीं, श्रीलंका के पास बना गहरा दबाव कमोजर हो गया है.
चिल्लई कलां के दौरान जम्मू-कश्मीर क्षेत्र में भीषण ठंड पड़ती है. (फोटो-पीटीआई)Mausam News: पूरे देश में मौसम का मिजाज बदल गया. पूरा उत्तर और मध्य भारत हाड़ कंपा देने वाली ठंड और घने कोहरे की चपेट में है. दक्षिण भारत के तटीय इलाकों में भारी बारिश और तेज हवाओं का प्रभाव देखने को मिल रहा है. मौसम विभाग के अनुसार बंगाल की खाड़ी में बने गहरे दबाव के क्षेत्र (हालांकि, अब कमजोर पड़ गया है) की वजह से तटीय इलाकों में बारिश जारी है. वहीं, मौसम विभाग का कहना है कि दक्षिण भारत में भारी बारिश और समुद्री तूफान जैसी स्थिति बने रहने की संभावना है. मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर भारत के राज्यों में सर्दी से अगले कुछ दिनों तक राहत मिलने की उम्मीद कम है.
बंगाल की खाड़ी में बना गहरा दबाव कमजोर होकर डिप्रेशन में बदल चुका है. मौसम विभाग के अनुसार, इस मौसम प्रणाली के कारण चेन्नई, चेंगलपट्टू, तिरुवल्लूर, कांचीपुरम, विल्लुपुरम, कल्लाकुरिची, अरियालूर, तंजावुर, पुदुकोट्टई और रामनाथपुरम जिलों के कुछ इलाकों में भारी बारिश की संभावना है. रामनाथपुरम के तिरुवडानई, पुदुकोट्टई के अयिंकुडी, तंजावुर के ग्रैंड एनिकट में पिछले 24 घंटों में 1 सेंटीमीटर बारिश दर्ज की गई है. चेन्नई और आसपास के इलाकों में आज आसमान में बादल छाए रहने की संभावना है.
कोहरा और शीतलहर का ‘ऑरेंज अलर्ट’
- शीतलहर (Cold Wave): राजस्थान में 12 और 13 जनवरी को भीषण शीत लहर (Severe Cold Wave) चलने की संभावना है. पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में भी 11 और 12 जनवरी को शीतलहर का प्रकोप बना रहेगा.
- घना कोहरा (Dense Fog): पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में 12 जनवरी तक सुबह के समय ‘अत्यधिक घना कोहरा’ छाया रहेगा, जबकि 17 जनवरी तक कोहरे की स्थिति बनी रहने का अनुमान है. राजस्थान में भी 13 जनवरी तक घना कोहरा दृश्यता (Visibility) को प्रभावित करेगा.
- ठंडे दिन (Cold Day): बिहार में 14 जनवरी तक ‘कोल्ड डे’ की स्थिति बनी रहेगी.
बारिश की चेतावनी
तमिलनाडु में 11 जनवरी को अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश की चेतावनी दी गई है. इसके साथ ही 12 जनवरी तक तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में गरज-चमक के साथ बिजली गिरने की भी संभावना है. दक्षिण-पश्चिमी बंगाल की खाड़ी और श्रीलंका तट के पास 45-55 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल रही हैं, जिनकी गति 65 किमी प्रति घंटे तक पहुँच सकती है. मछुआरों को समुद्र में न जाने की सलाह दी गई है.
तापमान का पूर्वानुमान
मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर-पश्चिम भारत में अगले 7 दिनों तक न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव होने की उम्मीद नहीं है.
वहीं, मध्य और पूर्वी भारत में मध्य भारत महाराष्ट्र और विदर्भ में अगले 2-3 दिनों में न्यूनतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो सकती है. पूर्वोत्तर भारत में भी अगले 3 दिनों में 2-3 डिग्री की वृद्धि होने का अनुमान है.
About the Author
दीप राज दीपक 2022 में न्यूज़18 से जुड़े. वर्तमान में होम पेज पर कार्यरत. राजनीति और समसामयिक मामलों, सामाजिक, विज्ञान, शोध और वायरल खबरों में रुचि. क्रिकेट और मनोरंजन जगत की खबरों में भी दिलचस्पी. बनारस हिंदू व…और पढ़ें