Virat Kohli: आज 25 रन बनाते ही रिकॉर्डबुक में भूचाल ला देंगे किंग कोहली, बेटी के बर्थडे पर वर्ल्ड रिकॉर्ड से मचाएंगे तहलका!

Share to your loved once


Last Updated:

Virat Kohli 28000 Runs: विराट कोहली 28000 इंटरनेशनल रनों का आंकड़ा छूने से सिर्फ 25 रन दूर हैं. न्यूजीलैंड के खिलाफ आज होने वाले पहले वनडे में वह यह ऐतिहासिक कारनामा कर सकते हैं. कोहली आज 25 रन बनाते ही इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे तेज 28000 रन पूरे करने वाले बल्लेबाज बन जाएंगे. कोहली सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड ध्वस्त कर देंगे.

आज रिकॉर्डबुक में भूचाल ला देंगे किंग कोहली, वर्ल्ड रिकॉर्ड से मचाएंगे तहलका!विराट कोहली 25 रन बनाते ही रच देंगे इतिहास.

नई दिल्ली. विराट कोहली के पास आज इतिहास रचने का मौका है. भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला वनडे मैच वडोदरा में खेला जाएगा, जिसमें कोहली 25 रन बनाते ही सचिन तेंदुलकर का एक वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ देंगे. ऑस्ट्रेलिया दौरे के दौरान पिछले साल अक्टूबर में इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी करने के बाद से विराट कोहली जबरदस्त फॉर्म में हैं. हाल ही में खत्म हुई साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज में कोहली ने दो शतक लगाए. इसके बाद उन्होंने विजय हजारे ट्रॉफी में भी शानदार शतक जड़ा. कोहली के लिए 11 जनवरी बेहद खास है, क्योंकि आज उनकी बेटी वामिका का बर्थडे है.

इतिहास रचने की दहलीज पर विराट
विराट कोहली अब इंटरनेशनल क्रिकेट में 28000 रन पूरे करने से सिर्फ 25 रन दूर हैं. ऐसा करते ही वह सबसे तेज 28000 रन बनाने वाले बल्लेबाज बन जाएंगे. अब तक इस मुकाम तक सिर्फ दो बल्लेबाज ही पहुंचे हैं, सचिन तेंदुलकर और कुमार संगाकारा. विराट कोहली ने अभी तक 623 पारियों में 27975 रन बनाए हैं, जिसमें 84 शतक और 145 अर्धशतक शामिल हैं. सचिन तेंदुलकर ने 28000 रन 644 पारियों में पूरे किए थे. वहीं, कुमार संगाकारा ने यह उपलब्धि 666 पारियों में हासिल की थी. इस तरह विराट कोहली के पास न सिर्फ 28000 रन पूरे करने का मौका है, बल्कि वह सचिन तेंदुलकर से भी तेज यह रिकॉर्ड अपने नाम कर सकते हैं.

विराट कोहली 25 रन बनाते ही रच देंगे इतिहास.

संगाकारा को भी छोड़ने से 42 रन दूर
इसके अलावा विराट कोहली को कुमार संगाकारा के 28016 रनों का रिकॉर्ड तोड़ने के लिए सिर्फ 42 रन और बनाने हैं. ऐसा करते ही वह सभी फॉर्मेट में इंटरनेशनल क्रिकेट के दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन जाएंगे. विराट से आगे अभी श्रीलंका के दिग्गज बल्लेबाज कुमार संगाकारा हैं, जिन्होंने 594 मैचों की 666 पारियों में 28016 रन बनाए थे. संगकारा का औसत 46.77 रहा था और उनके नाम 63 शतक और 153 अर्धशतक दर्ज हैं. इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी भारतीय दिग्गज तेंदुलकर हैं. इस महान बल्लेबाज ने 664 मैचों और 782 पारियों में 48.25 की औसत से 34357 रन बनाए तेंदुलकर के नाम सभी फॉर्मेट में 100 शतक और 164 अर्धशतक दर्ज हैं.

न्यूजीलैंड के खिलाफ कोहली का शानदार रिकॉर्ड
विराट कोहली का न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे में धांसू रिकॉर्ड है. 2010 से 2025 के बीच न्यूजीलैंड के खिलाफ कोहली ने खेले 33 मैचों में 6 शतक और 9 अर्धशतक की मदद से 1657 रन बनाए हैं. विराट का सर्वाधिक स्कोर नाबाद 154 रन रहा है. चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के फाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ विराट सिर्फ 1 रन बनाकर आउट हो गए थे. हालांकि, कोहली अभी प्रचंड फॉर्म में हैं, जिससे वह गेंदबाजों की बखिया उधेड़ते नजर आ सकते हैं.

About the Author

Shivam Upadhyay

नवंबर 2025 से नेटवर्क 18 ग्रुप में सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 3 साल का अनुभव. जी न्यूज से खेल पत्रकारिता में डेब्यू किया. क्रिकेट के साथ-साथ हॉकी और बैडमिंटन के बारे में भी लिखने में दिलचस्पी. मा…और पढ़ें

homecricket

आज रिकॉर्डबुक में भूचाल ला देंगे किंग कोहली, वर्ल्ड रिकॉर्ड से मचाएंगे तहलका!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP