Water Pickle recipe। पानी वाला आचार बनाने की आसान विधि और सेहत के फायदे.
Last Updated:
अगर आप अचार के शौकीन हैं लेकिन ज्यादा तेल से परहेज करते हैं, तो पानी वाला आचार आपके लिए परफेक्ट ऑप्शन है. यह बिना ढेर सारे मसाले और तेल के फर्मेंटेशन से तैयार होता है, जिससे स्वाद के साथ सेहत भी बनी रहती है. खास बात यह है कि इसे बनाना बेहद आसान है और कुछ ही दिनों में यह खाने के लिए तैयार हो जाता है.
पानी वाला अचार. (Photo- darshaneatsworld)आजकल लोग स्वाद के साथ-साथ सेहत का भी खास ध्यान रखने लगे हैं. ऐसे में अगर अचार बिना ज्यादा तेल के बन जाए और वह हेल्दी भी हो, तो यह किसी बोनस से कम नहीं है. पानी वाला आचार इसी कैटेगरी में आता है. इसे बनाने में न तो ढेर सारा तेल लगता है और न ही ज्यादा मसालों की जरूरत होती है. खास बात यह है कि यह अचार फर्मेंटेशन प्रोसेस से तैयार होता है, जिससे इसके पोषक तत्व और भी बढ़ जाते हैं. यह पाचन के लिए फायदेमंद माना जाता है और गर्मियों में शरीर को ठंडक भी देता है. आइए जानते हैं इसे बनाने का तरीका…
पानी वाला आचार बनाने के लिए सामग्री भी बेहद सिंपल होती है. इसमें स्प्रिंग ऑनियन, गाजर, राई, पिसी हुई सरसों, हरी मिर्च, थोड़ा सा हल्दी, नमक, काला नमक और थोड़ा सा तेल इस्तेमाल किया जाता है. सबसे पहले स्प्रिंग ऑनियन और गाजर को अच्छी तरह धोकर मनचाहे आकार में काट लें. हरी मिर्च को बीच से चीर लें ताकि उसका तीखापन पानी में अच्छे से घुल सके. अब एक बड़े बाउल में सब्जियों को डालें और उसमें राई, पिसी हुई सरसों, हल्दी, नमक और काला नमक मिलाएं. आखिर में थोड़ा सा तेल डालकर सब चीजों को हल्के हाथ से मिक्स करें.
अब इस मिश्रण को एक साफ और सूखे कांच के जार में डाल दें. ध्यान रखें कि जार पूरी तरह साफ हो, ताकि फर्मेंटेशन में कोई दिक्कत न आए. इसके बाद जार को पूरी तरह पानी से भर दें, ताकि सारी सब्जियां पानी में डूब जाएं. जार को ढक्कन से हल्का सा बंद करें, बहुत ज्यादा टाइट न करें, क्योंकि फर्मेंटेशन के दौरान गैस बनती है. अब इस जार को 3 दिनों के लिए किसी गर्म और सूखी जगह पर रख दें. रोज एक बार जार को हल्का सा हिला देना या ढक्कन खोलकर चेक करना अच्छा रहता है.
View this post on Instagram