Vrishabh Rashifal: वृषभ राशि वाले सिंगल लोगों की आज बल्ले-बल्ले, शादी की बात हो सकती है पक्की! ज्योतिष ने क्या बताया

Share to your loved once


Last Updated:

Aaj Ka Vrishabh Rashifal: वृषभ राशि के जातकों के लिए रविवार का दिन शुभ रहने वाला है. ज्योतिष ने बताया कि आज आप ऊर्जावान होंगे. आप आप जिस भी काम में हाथ लगाएंगे उसे पूरा भी जरूर करेंगे. साथ ही लव लाइफ वालों के लिए आज का दिन खुशियां लेकर आने वाला है.

वृषभ राशिफल: ज्योतिषशास्त्र में ग्रहों के चाल और नक्षत्रों के योग के आधार पर 12 राशियों के राशिफल की गणना की जाती है. 11 जनवरी को माघ माह के कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि और रविवार का दिन है. वैदिक हिन्दू पंचांग के अनुसार, आज चित्रा नक्षत्र और सुकर्मा योग का संयोग बन रहा है. आज चंद्रमा तुला राशि में संचरण कर रहे हैं. आइए काशी के ज्योतिषाचार्य से जानते हैं कि वृषभ राशि के जातकों के लिए रविवार का पूरा दिन बिजनेस, करियर और लव लाइफ के लिहाज से कैसा रहने वाला है.

ज्योतिषाचार्य पण्डित विकास पांडेय ने बताया कि वृषभ राशि के जातकों पर आज भगवान सूर्य की कृपा बनी रहेगी. आज आप ऊर्जावान होंगे. आप जिस भी काम में हाथ लगाएंगे, उसे पूरा भी जरूर करेंगे. रविवार का दिन वृषभ राशि वालों के लिए अत्यंत शुभकारी साबित होगा. आज आप अपने परिवार और दोस्तो के साथ बेहतर समय भी बिता पाएंगे.

सरकारी नौकरी वालों को सीनियर का मिलेगा साथ

वृषभ राशि के जातक जो बिजनेस कर रहे हैं, आज उनका दिन मिलाजुला रहेगा. आज आप पर काम का दबाव पूरे दिन बना रहेगा, लेकिन इसके साथ ही आपको धन की प्राप्ति भी होगी. जो लोग नौकरी कर रहे हैं, आज उनका दिन भी बेहतरीन रहने वाला है. खासकर वो जो सरकारी नौकरी में हैं, आज उन्हें अपने सीनियर का साथ भी मिलेगा. बात इन्वेस्टमेंट की करें तो आज आप शेयर बाजार नहीं, बल्कि म्युचुअल फंड में पैसा निवेश करेंगे तो इससे भविष्य में आपको बेहतर लाभ होगा.

शादी की बात होगी पक्की
वृषभ राशि के जातकों के शादी की बात भी आज पक्की हो सकती है. इसके अलावा जो लोग पार्टनर हैं, आज वो कहीं लांग ड्राइव पर घूमने भी जा सकते हैं. वृषभ राशि वालो को आज अपने वाणी पर भी थोड़ा संयम रखने की जरूरत है. बात शादीशुदा लोगों की करें, तो आज आप किसी धार्मिक स्थल पर घूमने के लिए जा सकते हैं.

About the Author

आर्यन सेठ

आर्यन ने नई दिल्ली के जामिया मिलिया इस्लामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई की और एबीपी में काम किया. उसके बाद नेटवर्क 18 के Local 18 से जुड़ गए.

homeastro

वृषभ राशि वाले सिंगल लोगों की आज बल्ले-बल्ले, शादी की बात हो सकती है पक्की!

Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Local-18 व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP