aaj ka Mesh rashifal 11 January 2026 horoscope | today aries horoscope | love career business horoscope | आज का मेष राशिफल, 11 जनवरी 2026

Share to your loved once


Last Updated:

Aaj Ka Mesh Rashifal 11 January 2026 : हमारे साथ अगले 24 घंटे में क्या होगा, राशिफल की मदद से हम उसका अंदाजा लगा सकते हैं. अक्सर इसकी गणना एकदम सटीक होती है. कई लोग अपने दिन की शुरुआत दैनिक राशिफल जान लेने के बाद ही करते हैं. मेष की आज आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी. आय के नए स्रोत बनेंगे. किसी पुराने निवेश से पैसे आएगा. 4.24 से 7.42 तक अशुभ समय रहेगा. इसमें कोई शुभ काम भूलकर भी न करें. सूर्य को जल अर्पित करें, इससे लाभ होगा.

Aaj Ka Mesh Rashifal 11 January 2026 (आज का मेष राशिफल) मिर्जापुर. मेष राशि के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा. ग्रहों के प्रभाव से आपकी प्रतिष्ठा व सामाजिक क्षमता में वृद्धि होगी. आत्मविश्वास से लबरेज होकर काम करते हुए नजर आएंगे. सेहत सामान्य रहेगी. आज प्यार में गर्माहट दिखेगी. एक साथ जीवन बिताने के ख्वाब देखेंगे. आज शिशिर ऋतु माष माघ है. आज अष्टमी तिथि है. चित्रा नक्षत्र है. पक्ष कृष्ण है. योग सुकर्मा है. सूर्योदय में 7.15 पर होगा. सूर्यास्त 5.42 शायकाल पर होगा. शुभ समय 12.8 से लेकर 12.49 तक रहेगा. अशुभ समय 4.24 से 7.42 तक रहेगा. इसमें कोई शुभ काम भूलकर नहीं करें. हानि वाले फल मिलेंगे. दिशाशूल पश्चिम दिशा में है.

सब मानेंगे लोहा

विन्ध्यधाम के ज्योतिषाचार्य अखिलेश अग्रहरि लोकल 18 से बताते हैं कि मेष राशि में चंद्रमा कर्म भाव में गोचर कर रहे हैं, जहां सूर्य का प्रभाव रहेगा. कार्यक्षेत्र में प्रतिष्ठा व जिम्मेदारी में वृद्धि होगी. राशि के स्वामी मंगल नेतृत्व क्षमता व आत्मविश्वास प्रदान करेंगे. आज के दिन आपके नेतृत्व में किए गए हर काम सफल होंगे. आपकी क्षमता से विरोधियों में भी कौतूहल बना रहेगा. आज शक्तिप्रदर्शन की बात होगी तो आपका लोहा सब मानेंगे. आर्थिक स्थिति कुछ दिनों की अपेक्षा बेहतर होगी. नए स्रोत बनेंगे. किसी पुराने निवेश से पैसे आने की संभावना है. खर्च नियंत्रित रहेगा. हालांकि, सामाजिक कामों में धन ज्यादा खर्च हो सकता है. नौकरी व व्यवसाय में धनवृद्धि होगी. वरिष्ठ अधिकारी आपके काम से संतुष्ट रहेंगे. व्यवसाय में सरकारी या प्रशासनिक कामों से लाभ हो सकता है.

हो सकती है हल्की दिक्कत

अखिलेश अग्रहरि के मुताबिक, मेष राशि का आज सेहत सामान्य रहेगा. ऊर्जा बनी रहेगी. काम ज्यादा होने की वजह से थकावट व सिरदर्द संभव है. रक्तचाप या ठंड से जुड़ी दिक्कतों पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है. सेहत को बेहतर रखने के लिए सुबह उठकर थोड़ा पैदल चलें. योग व प्राणायाम करें और सूर्य को जल अर्पित करें, इससे लाभ होगा और शारीरिक ऊर्जा भी अच्छी रहेगी.

मूड रहेगा रोमांटिक

अखिलेश अग्रहरि बताते हैं कि प्यार व रिश्तों के लिए अच्छा दिन है. पार्टनर के साथ रोमांटिक बातचीत होगी. प्यार से लाइफ पार्टनर बनाने के लिए भी चर्चा होगी. पार्टनर आपसे भावनात्मक सहयोग की अपेक्षा करेगा. यह मिलने से प्रेम और भी प्रगाढ़ होंगे. अविवाहित लोगों को कार्यस्थल से ही कोई अच्छा प्रस्ताव आएगा या किसी को पसंद करते होंगे तो दिल की बात कह सकते हैं. परिवार में आपके निर्णय को महत्त्वपूर्ण माना जायेगा. किसी गरीब व्यक्ति को आपका मार्गदर्शन मिल सकता है.

About the Author

Priyanshu Gupta

Priyanshu has more than 10 years of experience in journalism. Before News 18 (Network 18 Group), he had worked with Rajsthan Patrika and Amar Ujala. He has Studied Journalism from Indian Institute of Mass Commu…और पढ़ें

homeastro

मेष राशि की आज प्रतिष्ठा बढ़ेगी, और प्रगाढ़ होगा प्रेम, कह सकते हैं दिल की बात

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP