Daily lucky tarot reading horoscope 11 January 2026 | Daily Lucky Tarot Horoscope | दैनिक लकी टैरो राशिफल 11 जनवरी 2026 | साल 2026 की पहली 11 तारीख को बना शुभ योग का अद्भुत संयोग, मीन समेत 5 राशि वाले भाग्य के सहयोग से पाएंगे धन, लाभ व सम्मान
Daily Lucky Tarot Horoscope 11 January 2026: कल साल 2026 की पहली 11 तारीख और रविवार का दिन है. रविवार का दिन सिंह राशि के स्वामी और ग्रहों के राजा सूर्यदेव को समर्पित है. साल 2026 की पहली 11 तारीख को चंद्रमा शुक्र ग्रह की राशि तुला में संचार करने वाले हैं और पश्चिम दिशा की तरफ दिशाशूल लगने वाला है. साथ ही इस दिन बुध और शुक्र ग्रह की युति से लक्ष्मी नारायण योग और सुकर्मा का निर्माण हो रहा है, जिससे इस दिन का महत्व और भी बढ़ गया है. शुभ योग का लाभ 11 जनवरी को कन्या, वृश्चिक, मीन समेत 5 टैरो कार्ड्स राशिफल वालों को मिलने वाला है. इन टैरो कार्ड्स वाले कल रविवार की छुट्टी का आनंद लेंगे और किसी खास व्यक्ति का घर पर आगमन भी हो सकता है. आइए जानते हैं साल 2026 की पहली 11 तारीख का दिन इन टैरो कार्ड्स राशिफल वालों के लिए कैसा रहने वाला है…
वृषभ (नाइट ऑफ़ कप्स) का टैरो राशिफल (Taurus Lucky Tarot Rashifal)
टैरो कार्ड्स के अनुसार, साल 2026 के पहली 11 तारीख को वृषभ राशि वाले काफी रिलैक्स मूड में रहेंगे और घर के अधूरे कार्यों को पूरा करने पर जोर रहेगा. लंबे समय से चल रहा कोई काम अब पूरा हो सकता है, जिससे आपको कुछ महत्वपूर्ण अवसर मिल सकते हैं. आप कोई संपत्ति खरीद या बेच सकते हैं, ऐसी स्थिति में जब तक आप सौदे से संतुष्ट ना हों, कोई फैसला ना लें. कल किसी दोस्त से अचानक मुलाकात हो सकती है, जिससे आप पुरानी यादों को साझा करेंगे. आप घर की सजावट के लिए कल खरीदारी कर सकते हैं और कोई नया काम शुरू करने के लिए किसी अनुभवी व्यक्ति से मदद ले सकते हैं.
सिंह (जजमेन्ट) का टैरो राशिफल (Leo Lucky Tarot Rashifal)
टैरो कार्ड्स के अनुसार, साल 2026 के पहली 11 तारीख को सिंह राशि वालों का भाग्य पूरी तरह साथ देगा और कामकाज में काफी एक्टिव भी नजर आएंगे. रविवार की छुट्टी की वजह से कल आप घर के अधूरे कार्यों को पूरा करेंगे और माता-पिता के लिए ऑनलाइन शॉपिंग भी कर सकते हैं. पारिवारिक जीवन अच्छा रहेगा और आप अपनी परेशानियां परिवार के सदस्यों के साथ साझा कर सकते हैं, जिससे आपको अच्छी सलाह भी मिलेगी. कल आप अपने परिवार के साथ नई प्रॉपर्टी खरीदने पर विचार कर सकते हैं. आपके जीवनसाथी के साथ आपके रिश्ते में कड़वाहट कम हो सकती है, दूसरा व्यक्ति अपनी गलती के लिए माफी मांग सकता है.
कन्या (पेज ऑफ़ कप्स) का टैरो राशिफल (Virgo Lucky Tarot Rashifal)
टैरो कार्ड्स के अनुसार, साल 2026 के पहली 11 तारीख कन्या राशि वालों के लिए शुभ रहने वाला है. कन्या राशि वालों को कल कुछ ऐसी चीजें खरीद सकते हैं, जिनकी भविष्य में अच्छी कीमत मिल सकती है. आपके कल रुके हुए कामों में गति आएगी और किसी दोस्त से अटका धन प्राप्त हो सकता है. आप अपने प्रियजन के साथ अच्छा समय बिताएंगे और आपको आने वाले समय में कुछ अच्छे मौके मिल सकते हैं, दूसरों के लिए इन मौकों को हासिल करना आसान नहीं होगा. कल आपको दोस्तों के साथ जश्न मनाने का मौका मिलेगा. एक लंबे समय से चली आ रही इच्छा पूरी होने की उम्मीद है, जिससे कुछ अच्छे मौके मिल सकते हैं.
वृश्चिक (एट ऑफ पेंटाकल्स) का टैरो राशिफल (Scorpio Lucky Tarot Rashifal)
टैरो कार्ड्स के अनुसार, साल 2026 के पहली 11 तारीख को वृश्चिक राशि वालों के कई पुराने विवादों से मुक्ति मिलेगी और घर पर आराम करने का मौका भी मिल सकता है. कल आप दोस्तों के साथ अच्छा समय व्यतीत कर सकते हैं और आपको अच्छी सलाह भी मिल सकती है. आपका मन आध्यात्मिकता की ओर आकर्षित होगा और आप किसी आध्यात्मिक संगठन या गुरु से जुड़ सकते हैं. इस राशि के सिंगल जातकों के लिए कल शादी के अच्छे प्रस्ताव आ सकते हैं, जिसके बारे में सभी घरवाले सोच विचार कर सकते हैं. आप अपनी नौकरी के साथ-साथ कोई नया बिज़नेस भी आज़मा सकते हैं. परंपराओं से हटकर कुछ अलग और गैर-पारंपरिक काम शुरू करने के बारे में सोचें, इसके लिए हिम्मत चाहिए.
मीन (सिक्स ऑफ़ कप्स) का टैरो राशिफल (Pisces Lucky Tarot Rashifal)
टैरो कार्ड्स के अनुसार, साल 2026 के पहली 11 तारीख को मीन राशि वालों को आर्थिक अवसर मिलेंगे, जिससे बैंक बैलेंस बढ़ेगा और घरवालों की जरूरत को पूरा कर पाएंगे. आपको कल किसी काम के सिलसिले में किसी सरकारी अधिकारी से मिलना पड़ सकता है, जहां से आपको राहत ही मिलेगी. अगर आपको भविष्य को लेकर डर है या सफलता में देरी को लेकर चिंता है, तो उन्हें दूर करने की कोशिश करें, समय आपके लिए अनुकूल है. कल आप नाराज लोगों से सुलह भी कर पाएंगे. आपकी जो भी महत्वाकांक्षाएं हैं, उन्हें पूरा करने के लिए सफल प्रयास होंगे.