Who is Anushka Sharma: कौन हैं क्रिकेट की नई सनसनी अनुष्का शर्मा… जिन्होंने डब्ल्यूपीएल के डेब्यू मैच में खेली विस्फोटक पारी, टीम ने बना दिया सबसे बड़ा स्कोर

Share to your loved once


Last Updated:

Who is Anushka Sharma: अनुष्का शर्मा ने महिला प्रीमियर लीग 2026 में धमाकेदार डेब्यू किया है. 22 साल की इस ऑलराउंडर ने अपने पहले डब्ल्यूपीएल मैच में 30 गेंदों पर 44 रन की पारी खेली जिसमें सात चौके शामिल थे. ग्वालियर की अनुष्का ने भाई के साथ छत पर क्रिकेट खेलने की शुरुआत की थी. उन्हें डब्ल्यूपीएल ऑक्शन में गुजरात जॉइंट्स ने 45 लाख रुपये में खरीदा था.

कौन हैं क्रिकेट की नई सनसनी अनुष्का शर्मा, जिन्होंने डेब्यू में मचाया धमालअनुष्का शर्मा ने डेब्यू मैच में 30 गेंदों पर खेली 44 रन की पारी.

नई दिल्ली. अनुष्का शर्मा ने डेब्यू मैच में कमाल का प्रदर्शन किया. डब्ल्यूपीएल में गुजरात जाइंट्स की ओर से डेब्यू करने वाली इस होनहार महिला क्रिकेटर ने यूपी वॉरियर्स के खिलाफ अपने पहले ही मैच में धमाकेदार पारी खेलकर खूब वाहवाही बटोरी. ग्वालियर की अनुष्का को गुजरात जॉइंट्स ने ऑक्शन में 45 लाख रुपये में खरीदा था. अनुष्का उभरती हुई ऑलराउंडर हैं जो गेंद और बल्ले से लगातार प्रभावित कर रही हैं. डब्ल्यूपीएल में उन्हें पहली बार खेलने का मौका मिला और उन्होंने अपने पहले ही मैच में तेजतर्रार पारी खेलकर टीम को बड़े स्कोर पहुंचाया. कप्तान एश्ले गार्डनर के साथ मिलकर अनुष्का ने तीसरे विकेट पर शतकीय साझेदारी कर टीम का स्कोर 207 पर पहुंचाया. अनुष्का ने अपनी क्लासिक शॉट से दिखाया कि वह भविष्य की स्टार हैं.

अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) ने यूपी वॉरियर्स के खिलाफ मैच में 30 गेंदों पर 44 रन की पारी खेली जिसमें सात चौके शामिल थे. तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए उतरीं अनुष्का ने शुरुआत से ही निर्भीक बल्लेबाजी की.उनकी साहसिक बैटिंग को देखकर कभी भी ऐसा नहीं लगा कि वह डब्ल्यूपीएल में अपना पहला मैच खेल रही हैं. उन्होंने कप्तान एश्ले गार्डनर के साथ मिलकर तीसरे विकेट के लिए 63 गेंदों पर 103 रन की साझेदारी की. अनुष्का ने 146.67 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए वहीं गार्डनर ने 41 गेंदों पर 65 रन बनाए जिसमें 6 चौके और तीन छक्के शामिल थे.

अनुष्का शर्मा ने डेब्यू मैच में 30 गेंदों पर खेली 44 रन की पारी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP