‘द राजा साहब’ में प्रभास की एंट्री देख फैंस ने की आरती, फोड़े पटाखे-लगी आग, थिएटर में मची भगदड़, जानें डिटेल

Share to your loved once


Last Updated:

‘द राजा साब’ को बॉक्स ऑफिस पर नेगेटेवि रिव्यूज मिल रहे हैं, बावजूद इसके फिल्म ने ओपनिंग डे पर 45 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया. यह प्रभास की फैन फॉलोइंग का ही कमाल है. प्रभास को लेकर फैंस के बीच बहुत क्रेज है. इस क्रेज में के चक्कर में प्रभास के फैंस ने सिनेमाघर में पटाखे फोड़ दिए, जिससे आग लग गई.

ख़बरें फटाफट

'द राजा साहब' में प्रभास की एंट्री देख फैंस ने की आरती, फोड़े पटाखे-लगी आगप्रभास की ‘द राजा साब’ को पॉजिटिव रिव्यू नहीं मिला.

मुंबई. प्रभास की मच अवेटेड फिल्म ‘द राजा साब’ बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हो गई. नेगेटिव रिव्यूज के बावजूद फिल्म ने ओपनिंग डे पर 45 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया है. इससे साबित होता है कि प्रभास की फैन फॉलोइंग्स काफी जबरदस्त है. सोशल मीडिया पर कई वीडियो और तस्वीरें वायरल हुई, जिसमें सिनेमाघरों में स्क्रीन पर प्रभास की एंट्री सीन पर सीटियां और हूटिंग करते हुए लोग दिखाई दिए. लेकिन एक फैन की ऐसी दीवानगी देखने को मिली की एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया.

दरअसल, ओडिशा के रायगढ़ा में ‘द राजा साहब’ की स्क्रीनिंग के दौरान एक सिनेमाघर में आग लग गई. यह घटना अशोक टॉकीज में उस वक्त हुई, जब फिल्म में प्रभास की ग्रैंड एंट्री हुई. प्रभास की एंट्री देखकर फैंस इतने एक्साइटेड हो गए कि उन्होंने जश्न मनाने के लिए पटाखे फोड़ दिए. रिपोर्ट्स के मुताबिक, थिएटर में मौजूद कुछ फैंस ने स्क्रीन के सामने आरती करना शुरू कर दिया और सिनेमाहॉल के अंदर ही पटाखे फोड़ने की कोशिश की.

इसी दौरान अचानक स्क्रीन के पास आग लग गई. इससे दर्शकों में अफरा-तफरी मच गई. कुछ देर के लिए लोग अपनी सुरक्षा को लेकर डर गए, लेकिन थिएटर स्टाफ ने तुरंत कार्रवाई की और आग पर काबू पा लिया. इस घटना में किसी के घायल होने या किसी तरह की जान-माल की हानि की खबर नहीं है. सिनेमाहॉल को भी कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ है.

घटना की जांच कर रहा प्रशासन

हालांकि, दर्शकों की सुरक्षा के लिए फिल्म की स्क्रीनिंग कुछ देर के लिए रोक दी गई थी, लेकिन जल्द ही फिर से शुरू कर दी गई. प्रशासन इस घटना की जांच करेगा और भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए जरूरी कदम उठाएगा. इस मामले में और जानकारी का इंतजार है.

‘द राजा साहब’ कलेक्शन और रिव्यूज

‘द राजा साहब’ 9 जनवरी को हिंदी, तेलुगू, तमिल, कन्नड़ और मलयालम में रिलीज़ हुई थी. हालांकि, फिल्म को ज्यादातर नेगेटिव रिव्यूज मिले हैं. मरुति के डायरेक्शन और लेखन में बनी ‘द राजा साहब’ को पीपल मीडिया फैक्ट्री और आईवीवाई एंटरटेनमेंट ने प्रोड्यूस किया है. फिल्म में प्रभास मुख्य भूमिका में हैं, उनके साथ मलविका मोहनन, निधि अग्रवाल, रिद्धि कुमार, संजय दत्त और बोमन ईरानी हैं. ‘द राजा साहब’ ने ओपनिंग डे पर बॉक्स ऑफिस पर 45 करोड़ रुपये की कमाई की. प्री-रिलीज़ बिजनेस को मिलाकर फिल्म का कुल कलेक्शन अब 54.15 करोड़ रुपये हो गया है.

About the Author

Ramesh Kumar

रमेश कुमार, सितंबर 2021 से न्यूज 18 हिंदी डिजिटल से जुड़े हैं. इससे पहले एबीपी न्यूज, हिंदीरश (पिंकविला), हरिभूमि, यूनीवार्ता (UNI) और नेशनल दुनिया में काम कर चुके हैं. एंटरटेनमेंट, एजुकेशन और पॉलिटिक्स में रूच…और पढ़ें

homeentertainment

‘द राजा साहब’ में प्रभास की एंट्री देख फैंस ने की आरती, फोड़े पटाखे-लगी आग

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP