GG vs UPW LIVE Score, WPL 2026: गुजरात का पहला विकेट गिरा, एक्लेस्टोन ने बेथ मूनी को किया आउट
Last Updated:
GG vs UPW LIVE Updates: महिला प्रीमियर लीग के दूसरे मुकाबले में यूपी वारियर्स ने गुजरात जायंट्स के खिलाफ टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी है. नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्पोर्ट्स अकेडमी में गुजरात की टीम पहले बल्लेबाजी कर रही है.
यूपी वारियर्स और गुजरात जायंट्स के बीच WPL का दूसरा मुकाबला जारी.GG vs UPW LIVE Score Card: महिला प्रीमियर लीग 2026 में आज डबल हेडर मुकाबले हैं. पहला मुकाबला यूपी वारियर्स ने गुजरात जायंट्स के बीच नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्पोर्ट्स अकेडमी में खेला जा रहा है. यूपी की कप्तान मेग लैनिंग ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी. गुजरात टीम पहले बल्लेबाजी कर रही है. यूपी और गुजरात दोनों ही टीमें इस मैच को जीतकर टूर्नामेंट की विजयी शुरुआत करना चाहेगी.
गुजरात का पहला विकेट गिरा
गुजरात जायंट्स को बेथ मूनी के रूप में पहला झटका लगा है. पांचवें ओवर की दूसरी गेंद पर सोफी एक्लेस्टोन ने मूनी को बोल्ड मारा. मूनी 12 गेंदों में 13 रन बनाकर आउट हुईं. गुजरात को सोफी डिवाइन ने तूफानी शुरुआत दिलाई है. 5 ओवर के बाद गुजरात का स्कोर 47/1 है.
दोनों टीमों की प्लेइंग-11
यूपी वारियर्स: मेग लैनिंग (कप्तान), शिखा पांडे, डिएंड्रा डॉटिन, सोफी एक्लेस्टोन, दीप्ति शर्मा, किरण नवगिरे, हरलीन देओल, आशा शोभना, श्वेता सहरावत (विकेटकीपर), फोएबे लिचफील्ड, क्रांति गौड़
गुजरात जायंट्स: बेथ मूनी (विकेटकीपर), सोफी डिवाइन, एशले गार्डनर (कप्तान), जॉर्जिया वेयरहैम, अनुष्का शर्मा, कनिका आहूजा, भारती फुलमाली, काशवी गौतम, तनुजा कंवर, राजेश्वरी गायकवाड़, रेणुका सिंह
About the Author
नवंबर 2025 से नेटवर्क 18 ग्रुप में सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 3 साल का अनुभव. जी न्यूज से खेल पत्रकारिता में डेब्यू किया. क्रिकेट के साथ-साथ हॉकी और बैडमिंटन के बारे में भी लिखने में दिलचस्पी. मा…और पढ़ें