Mooli Achar Recipe: घर पर इस तरीके से बनाएं स्वादिष्ट मूली का अचार, सालों तक नहीं होगा खराब, स्वाद बना देगा दीवाना – Uttar Pradesh News
Last Updated:
Mooli Ka Achar Recipe: सर्दियों में मूली का अचार बेहद पसंद किया जाता है. इसे ड्राई या भाप वाली मूली से बनाया जा सकता है. ड्राई मूली का अचार ज्यादा समय तक चलता है. धनिया, अदरक, अजवाइन, मंगरैल, हल्दी और तेल मिलाकर घर पर आसानी से स्वादिष्ट मूली का अचार तैयार किया जा सकता है.
सर्दी का मौसम हो और कोई मूली का अचार न खाए भला यह कैसे हो सकता है, लेकिन अगर आप अपने घर पर मूली का अचार बनाना चाहते हैं और आपको उसकी विधि नहीं मालूम है तो आज हम आपको बताने वाले हैं. एक्सपर्ट के माध्यम से कि किस तरह से आप अपने घर पर मूली का अचार बना सकते हैं. इसके साथ ही हम यह भी जानेंगे कि मूली का अचार बनाने का क्या तरीका है और सूखी मूली का अचार ज्यादा स्वादिष्ट होता है या फिर भाप के माध्यम से बनाई गई मूली का अचार. मूली का अचार सर्दी के मौसम में खाए जाने वाला एक बेहतरीन अचार होता है, जिसको घर की महिलाएं बहुत ही आसान विधि से बना सकती हैं.
इस तरह करें शुरुआत
अचार बनाने वाली एक्सपर्ट सविता श्रीवास्तव लोकल 18 से बताती हैं कि मूली का अचार कई तरीके से बनाया जा सकता है. इसका पहला तरीका यह है कि हम मूली को बाजार से खरीद कर ले आएं और उसके पत्ते को हटाकर मूली को अच्छे से धूल लें और उसको धूप में दो-तीन दिन तक सुखा लें और वह जब पूरी तरीके से ड्राई हो जाए तब उसमें मसाला मिलाकर बनाएं और दूसरा तरीका यह है कि मूली को धोने के बाद अच्छे से काट लें और उसको भाप में अच्छे से पका लें. इसके लिए सबसे अच्छा तरीका यह है की सबसे पहले आप पानी को उबालें और उसमें कटी हुई मूली को डाल दें और थोड़ी देर बाद इसको निकाल लेंगे तो यह हल्की पक सी जाएगी.
इन मसालों का करें प्रयोग
मूली के अचार को बेहतरीन तरीके से और स्वादिष्ट बनाने के लिए आप इसमें धनिया, अदरक, मंगरैल, अजवाइन, नमक, हल्दी, हींग, जीरा और मेथी का प्रयोग कर सकते हैं. आप उसमें हल्का तेल मिलाकर उसको डिब्बे में अच्छे से बंद करके रख दें. ताकि यह मूली का अचार काफी दिनों तक चल सके.
ड्राई मूली चलेगी सालभर
अगर आप चाहते हैं कि सर्दी के मौसम के अलावा अन्य मौसम में भी आप मूली का अचार का स्वाद चखते रहें, तो आप भाप वाले मूली का अचार न बनाकर ड्राई मूली का अचार बनाएं और इसको एयरटाइट डिब्बे में अच्छे से बंद करके रख दें, ताकि यह मूली का अचार सालभर चल जाए.
About the Author
पिछले एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूं. 2010 में प्रिंट मीडिया से अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत की, जिसके बाद यह सफर निरंतर आगे बढ़ता गया. प्रिंट, टीवी और डिजिटल-तीनों ही माध्यमों म…और पढ़ें