ब्रेड रसमलाई रेसिपी शालिनी से सीखें रांची के लिए आसान तरीका.
Last Updated:
Bread Rasmalai Recipe : रांची की कुकिंग एक्सपर्ट शालिनी ने ब्रेड और दूध से झटपट ब्रेड रसमलाई बनाने की आसान रेसिपी बताई, जो मेहमानों को घर पर ही बाजार जैसा स्वाद देती है.
रांची : घर में गेस्ट आ जाएं और वह भी एकदम वीआईपी गेस्ट. उस समय अगर आपको समझ में ना आए कि क्या बनाएं, तो घर में पड़े हुए ब्रेड से ही आप तुरंत रसमलाई तैयार कर सकती हैं. रांची की जानी मानी कुकिंग एक्सपर्ट शालिनी बताती हैं कि अगर आपके घर में ब्रेड का पैकेट और दूध रखा हुआ है. इसके साथ ही थोड़ा सा ड्राई फ्रूट है, तो फिर आपको सोचने की जरूरत नहीं है. बस इसी से आप आसानी से रसमलाई बना सकती हैं.
सबसे पहले दूध को करें तैयार
कुकिंग एक्सपर्ट शालिनी बताती हैं कि सबसे पहले आपको पीला दूध तैयार करना पड़ेगा. इसके लिए सबसे पहले आप कढ़ाई में दूध लें और उसको उबाल आने तक खौलाते रहें. फिर इसमें थोड़ा सा केसर डालें, फिर कंडेंस्ड मिल्क डालना है और चलाते भी रहना है. फिर इसमें आपको कम से कम 4 बड़े चम्मच चीनी डालनी है.
जानें ब्रेड रसमलाई की रेसिपी
इसके बाद आपके पास जितने भी ड्राई फ्रूट्स हैं. जैसे अगर आपके पास बादाम, काजू और पिस्ता यह तीनों हैं, तो बहुत बढ़िया है. इन तीनों को थोड़ा सा बारीक काट लें और इसे दूध में डाल दें और जब दूध अच्छे से खौल जाए. तब आप नीचे उतार लें और ठंडा होने के लिए छोड़ दें, अब आपको 6 से 7 पीस ब्रेड लेना है.
जानें ब्रेड काटने का तरीका
अब आपको ब्रेड को सर्कुलर शेप में यानी गोल शेप में काट देना है. आप किसी कटोरी की मदद से भी काट सकते हैं. अब एक ब्रेड के ऊपर आपको एक पेस्ट लगाना है. यह पेस्ट होगा मिल्क पाउडर और घर का बना हुआ शुद्ध क्रीम का. अगर बाजार का भी क्रीम है, तो कोई बात नहीं. इन दोनों को मिलाकर पेस्ट तैयार कर लें. ऊपर चम्मच की मदद से लगा लें. इसे लगाने के बाद फिर से एक ब्रेड लेकर ऊपर में हल्के हाथों से चिपका दें और कोने-कोने से दबा दें.
इसके बाद आप इसे एक प्लेट में सर्व कर लें. जहां प्लेट में 3-4 ब्रेड स्टफ किया हुआ डाल दें और उसके ऊपर जो आपने येलो दूध तैयार करके रखा है. एकदम राबड़ी की तरह उसको डाल देना है. लीजिए बनकर तैयार है आपका ब्रेड रसमलाई. यह खाने में गजब का स्वादिष्ट लगता है. मेहमान बता नहीं पाएंगे कि यह बाजार का है कि घर का है.
About the Author
बृजेंद्र प्रताप सिंह डिजिटल-टीवी मीडिया में लगभग 4 सालों से सक्रिय हैं. मेट्रो न्यूज 24 टीवी चैनल मुंबई, ईटीवी भारत डेस्क, दैनिक भास्कर डिजिटल डेस्क के अनुभव के साथ 14 मई 2024 से News.in में सीनियर कंटेंट राइटर…और पढ़ें