Magh Mela Live: CM योगी पहुंचे माघ मेला में, व्यवस्थाओं का ले रहे जायजा, साधु-संतों से करेंगे मुलाकात
Last Updated:
Magh Mela 2026 Live News and Updates/ Prayagraj Magh Mela: संसार और परिवार का मोह माया छोड़कर संन्यासी बने साधु-संत माघ मेले में पहुंच चुके हैं. संगम की पवित्र रेती पर माघ मेले की आध्यात्मिक छटा इन दिनों चरम पर…और पढ़ें
माघ मेला लाइव
Magh Mela 2026 Live News and Updates: सनातन धर्म में माघ मास को बहुत ही पुण्यदायी माना गया है. 75 वर्षों के लंबे अंतराल के बाद ऐसा दुर्लभ संयोग बना है, जिसकी वजह से इसे साधारण माघ नहीं, बल्कि ‘महामाघ मेला’ कहा जा रहा है, जो इसे ऐतिहासिक बना रहा है. शास्त्रों के अनुसार माघ महीने में गंगा, यमुना और सरस्वती के संगम में किया गया स्नान मोक्षदायी फल देता है. माघ मेला 3 जनवरी से शुरू हो चुका है और 15 फरवरी यानी महाशिवरात्रि तक चलेगा. माघ मेला से जुड़ी पल-पल की खबर जानने के लिए जुड़े रहिए न्यूज 18 की इस लाइव से…
January 10, 202610:46 IST
सीएम योगी माघ मेले में पहुंचे
सीएम योगी आदित्यानाथ माघ मेले में पहुंच गए हैं. उन्होंने बोट में बैठकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया. बताया जा रहा है कि संगम में स्नान और पूजा भी करेंगे. इसके अलावा, साधु-संतों से मुलाकात भी करेंगे.
January 10, 202610:19 IST
क्या कुछ करेंगे सीएम योगी?
- माघ मेले के आने वाले ‘स्नान पर्व’ की तैयारियों का लेंगे जायजा
- माघ मेले में मौजूद संतों और धार्मिक नेताओं से मिलेंगे CM योगी
- रामानंदाचार्य की 726वीं जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में होंगे शामिल
- सीएम राजेंद्र प्रसाद नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी भी जाएंगे.
January 10, 202609:56 IST
मकर संक्रांति व अमावस्या को लेकर विशेष प्लानिंग
इस बार मौनी अमावस्या पर 3 करोड़ से ज्यादा श्रद्धालुओं के आने की संभावना जताई गई है. यही कारण है कि इसके लिए तैयारियों में कोई भी चूक सरकार या प्रशासन नहीं होने देना चाहती है. इसके लिए मुख्यमंत्री योगी अफसरों के साथ बैठक कर पूरी रूपरेखा समझेंगे और दिशा निर्देश भी देंगे.
January 10, 202609:55 IST
जब पहले आए थे, तब बोट से संगम नोज गए थे सीएम
इसके पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 22 नवंबर प्रयागराज आए थे. यहां उन्होंने माघ मेले की तैयारियां का जायजा लिया था. बोट से संगम नोज गए थे और वहां से फिर बड़े हनुमानजी का दर्शन करने पहुंचे थे. इसके बाद वह मेला प्राधिकरण सभागार में अफसरों के साथ माघ मेले की तैयारियों के संबंध में जानकारी ली थी.
January 10, 202609:55 IST
आज प्रयागराज में 6 घंटे तक रहेंगे सीएम योगी
मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ आज प्रयागराज आएंगे. वह करीब 6 घंटे तक यहां रहेंगे. सीएम के कार्यक्रम को देखते हुए अफसर शुक्रवार देर रात तैयारियों में जुटे रहे. मेला क्षेत्र में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं. शुक्रवार देर शाम पुलिस के अधिकारियों ने मेले में बने पुलिस लाइन सभागार में सुरक्षा को लेकर बैठक भी की.