Hrithik Roshan-Saba Azad Love Story: उम्र का फासले को दिया ठेगा, बॉलीवुड का मॉडर्न कपल, अलहदा अंदाज-ए-मोहब्बत
Last Updated:
Hrithik Roshan-Saba Azad Love Story: ऋतिक रोशन और सबा आजाद की लव स्टोरी बॉलीवुड की सबसे मॉडर्न प्रेम कहानियों में गिनी जाती है. 2022 में साथ नजर आने के बाद से दोनों ने उम्र के फासले और ट्रोलिंग को नजरअंदाज करते हुए अपने रिश्ते को खुले तौर पर जिया. सुपरस्टार ऋतिक और इंडी आर्टिस्ट सबा की जोड़ी अपने अलहदा अंदाज और क्रिएटिव बॉन्ड के लिए जानी जाती है. फैमिली फंक्शंस से सोशल मीडिया पोस्ट्स तक दोनों की केमिस्ट्री लगातार चर्चा में बनी रहती है.

नई दिल्ली. ऋतिक रोशन और सबा आजाद की लव स्टोरी आज के दौर की उस मोहब्बत की मिसाल है, जो उम्र, परंपरा और सोच की सीमाओं से परे है. साल 2022 में पहली बार साथ नजर आने के बाद से यह रिश्ता लगातार चर्चा में रहा. सुपरस्टार ऋतिक और इंडी आर्टिस्ट सबा की जोड़ी भले ही अलग दुनिया से आती हो, लेकिन क्रिएटिव सोच और आपसी समझ ने दोनों को करीब ला दिया. उम्र के फासले को लेकर हुई ट्रोलिंग को दोनों ने कभी अहमियत नहीं दी. इसके बजाय उन्होंने अपने रिश्ते को खुलेपन और आत्मविश्वास के साथ जिया. फैमिली फंक्शंस से लेकर वेकेशंस और सोशल मीडिया पोस्ट्स तक, दोनों ने कभी अपने रिश्ते को छुपाया नहीं.

बॉलीवुड में जब भी किसी अलग और सच्ची प्रेम कहानी की बात होती है तो ऋतिक रोशन और सबा आजाद का नाम जरूर लिया जाता है. साल 2022 की शुरुआत में दोनों को मुंबई में एक डिनर के बाद हाथों में हाथ डाले देखा गया, जिसने फैंस को चौंका दिया. वहीं से इंडस्ट्री की सबसे चर्चित मॉडर्न लव स्टोरी की शुरुआत मानी जाती है. सुपरस्टार ऋतिक रोशन और इंडी आर्टिस्ट सबा आजाद की जोड़ी पहली नजर में भले ही अनोखी लगे, लेकिन समय के साथ यह रिश्ता गहराता चला गया. फाइल फोटो.

ऋतिक, जिन्हें ‘ग्रीक गॉड’ कहा जाता है और दशकों का स्टारडम है. वहीं, सबा एक फ्री-स्पिरिटेड इंडी आर्टिस्ट का यह जोड़ा कई लोगों के लिए अनकन्वेंशनल लगा. लेकिन दोनों ने क्रिएटिविटी और दोस्ती ने इसे एक मजबूत बॉन्ड में बदल दिया. फाइल फोटो.
Add News18 as
Preferred Source on Google

दोनों की लव स्टोरी की शुरुआत ऋतिक द्वारा ऑनलाइन सबा के काम को पसंद करने से हुई. बातचीत मुलाकातों में बदल गई और जल्द ही सबा, ऋतिक के पारिवारिक आयोजनों में नजर आने लगीं. खास बात ये थी कि उन पारिवारिक आयोजनों में ऋतिक की एक्स वाइफ सुजान खान की मौजूदगी भी रहीं. साल 2022 में करण जौहर के 50वें बर्थडे बैश में दोनों ने पहली बार पब्लिकली कपल के रूप में एंट्री ले ली. फाइल फोटो.

हालांकि, उनकी दोनों के बीच में उम्र लंबा फासला है. ऋतिक सबा से 11 साल बड़े हैं. इस वजह से वह अक्सर ट्रोलिंग का शिकार होते गए. बावजूद इस कपल ने कभी इन बातों पर ध्यान नहीं दिया और अपने रिश्ते को पूरे कॉन्फिडेंस के साथ जीते गए. फाइल फोटो.

सोशल मीडिया पर दोनों ने अलग-अलग मौकों पर अपनी तस्वीरों और खास कैप्शन के साथ लोगों को बता दिया कि ये इनकी मोहब्बत का अंदाज अलहदा है. हाल ही में उन्होंने अपनी लव एनिवर्सरी भी सेलिब्रेट की है. दिसंबर 2025 में ऋतिक ने दोनों की परछाइयों वाली तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा, ‘हमारे बगल में खुशी से नाचती कुछ परछाइयां पकड़ीं. 2025 बहुत ही मस्त नोट पर खत्म होता नजर आ रहा है.’ फाइल फोटो.

ऋतिक पहले इंटीरियर डिजाइनर सुजैन खान से 2000 में शादीशुदा थे, दो बेटे रेहान और रिदान हैं. 2014 में दोनों ने तलाक लिया, लेकिन आज भी अच्छे दोस्त और को-पेरेंट्स हैं. फाइल फोटो.

सबा आजाद सिर्फ ऋतिक की पार्टनर ही नहीं, बल्कि एक टैलेंटेड एक्ट्रेस और म्यूजिशियन भी हैं. उन्होंने ‘मुझसे फ्रैंडशिप करोगे’ जैसी फिल्मों में काम किया है और इंडी म्यूजिक की दुनिया में भी अपनी अलग पहचान बनाई है. फाइल फोटो.

सबा पहले म्यूजिशियन इमाद शाह (नसीरुद्दीन शाह के बेटे) के साथ 2013 से 2020 तक लिव-इन में थीं. ब्रेकअप के बाद भी वे दोस्त हैं और बैंड Madboy/Mink में साथ काम करती हैं. फाइल फोटो.