Greater Noida News : जलापूर्ति में परेशानी? विभाग एक्टिव, तुरंत लगाएं फोन, दौड़ी आएगी टीम, डेल्टा-1 में यही हुआ

Share to your loved once


Last Updated:

Greater Noida water supply : ग्रेटर नोएडा के सेक्टर डेल्टा-1 से दूषित जलापूर्ति की शिकायतें सामने आई थीं. प्राधिकरण ने न केवल पाइपलाइन को दुरुस्त कराया है, बल्कि भविष्य में किसी भी जल समस्या की सूचना के लिए नंबर भी दिए हैं. जल विभाग ने शिकायत वाले घरों से पानी के सैंपल लेकर प्रयोगशाला में जांच के लिए भेजे. डॉक्टरों की टीम ने भी घर-घर जाकर स्वास्थ्य परीक्षण किया. मुख्य कार्यपालक अधिकारी ने पूरे शहर में जल गुणवत्ता की नियमित निगरानी और सख्त करने को कहा है.

ग्रेटर नोएडा. दिल्ली से सटे ग्रेटर नोएडा के सेक्टर डेल्टा-1 के निवासियों के लिए राहत की खबर है. यहां हाल ही में दूषित जलापूर्ति की शिकायतें सामने आई थीं, जिन्हें गंभीरता से लेते हुए ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने त्वरित और प्रभावी कार्रवाई की. प्राधिकरण ने न केवल पाइपलाइन और तकनीकी खामियों को तुरंत दुरुस्त किया, बल्कि भविष्य में किसी भी जल समस्या की सूचना नागरिक सीधे विभाग को दे सकें, इसके लिए संपर्क नंबर भी उपलब्ध कराया है. ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी (एसीईओ) सुनील कुमार सिंह ने जल विभाग की टीम के साथ सेक्टर डेल्टा-1 का निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्थानीय निवासियों और रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन (आरडब्ल्यूए) के पदाधिकारियों से मिलकर उनकी समस्याएं सुनीं. अधिकारियों की मौके पर मौजूदगी से स्थिति का सही आकलन हुआ और समस्या का समाधान तुरंत सुनिश्चित किया गया.

निरीक्षण के दौरान पाया गया कि आवास संख्या 102 के पास जलापूर्ति पाइपलाइन में लीकेज थी, जिसे तत्काल दुरुस्त कर दिया गया. इसी तरह आवास संख्या C-196 में पाइपलाइन कनेक्शन में खामी पाई गई, जिसे भी तुरंत ठीक किया गया. इसके अलावा, आवास संख्या C-200 में वायरल हुए दूषित पानी के मामले की जानकारी पर एसीईओ और जल विभाग की टीम मौके पर पहुंचे. स्थानीय निवासियों ने अधिकारियों को बताया कि अब पानी पूरी तरह से साफ और सुरक्षित रूप से आ रहा है. जल विभाग ने शिकायत वाले घरों से पानी के सैंपल लेकर प्रयोगशाला में जांच के लिए भेजे. सीएचसी दादरी की डॉक्टरों की टीम ने भी घर-घर जाकर स्वास्थ्य परीक्षण किया.

डॉक्टरों ने स्पष्ट किया कि कुछ लोगों को उल्टी और दस्त की शिकायतें मिली हैं, लेकिन इसका कारण सीधे दूषित पानी होना जरूरी नहीं है. ठंड लगना, खराब भोजन या अन्य स्वास्थ्य कारण भी इसका कारण हो सकते हैं. सभी सैंपल की रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट निष्कर्ष सामने आएगा. ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने लोगों से विशेष अपील की है कि यदि कहीं भी दूषित जल, गंदा पानी, कम दबाव, पाइपलाइन लीकेज या अन्य जल आपूर्ति समस्या सामने आए तो तुरंत विभाग को सूचित करें. इसके लिए संपर्क नंबर इस प्रकार हैं. वरिष्ठ प्रबंधक (जल) : 9205691408. प्रबंधक (जल) : 8937024017.

प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी एनजी रवि कुमार ने पूरे शहर में जल गुणवत्ता की नियमित निगरानी और सख्त करने के निर्देश दिए हैं. जहां प्राधिकरण सीधे जलापूर्ति करता है, वहां जांच की जिम्मेदारी प्राधिकरण की होगी. बिल्डर सोसायटियों और आवासीय समितियों को भी नियमित जांच कर रिपोर्ट प्राधिकरण को सौंपनी होगी.

About the Author

Priyanshu Gupta

Priyanshu has more than 10 years of experience in journalism. Before News 18 (Network 18 Group), he had worked with Rajsthan Patrika and Amar Ujala. He has Studied Journalism from Indian Institute of Mass Commu…और पढ़ें

homeuttar-pradesh

जलापूर्ति में परेशानी? प्राधिकरण एक्टिव, तुरंत लगाएं फोन, दौड़ी आएगी टीम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP