virat kohli mimicking arshdeep singh: अर्शदीप भाई संभल के रहना… विराट ने उतारी तेज गेंदबाज की नकल, लोग बोले- इंडिया में सुनील ग्रोवर के बाद कोहली ही है

Share to your loved once


Last Updated:

विराट कोहली न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज खेलने की तैयारी कर रहे हैं. भारतीय टीम ने वडोदरा में प्रैक्टिस शुरू कर दी है. जहां पहला मैच खेला जाना है. विराट ने प्रैक्टिस के दौरान तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह की नकल उतारी. कोहली का ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है. जिसको देखकर लोग लोटपोट हो रहे हैं. लोगों का कहना है कि कॉमेडियन सुनील ग्रोवर के बाद इंडिया में विराट कोहली ही हैं. जो लोगों को एंटरटेन करते हैं.

अर्शदीप भाई संभल के रहना... विराट ने उतारी तेज गेंदबाज की नकलविराट कोहली ने अर्शदीप सिंह की नकल की.

नई दिल्ली. लगता है किविराट कोहली न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले प्रैक्टिस सेशन को खूब एंज्वॉय कर रहे हैं. कोहली इस समय वडोदरा में हैं जहां टीम इंडिया को न्यूजीलैंड के खिलाफ पहला वनडे खेलना है. कोहली का प्रैक्टिस का एक वीडियो सामने आया है जिसमें वह अर्शदीप सिंह की बॉलिंग की नकल उतार रहे हैं. बाएं हाथ के तेज गेंदबाज की नकल करते देखकर लोग सोशल मीडिया पर विराट की जमकर प्रशंसा कर रहे हैं. भारत और न्यूजीलैंड के बीच सीरीज का पहला वनडे रविवार को खेला जाएगा. कोहली विजय हजारे ट्रॉफी में खेलने के बाद पहली बार वनडे खेलने उतरेंगे.

विराट कोहली का जो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है उसमें वह प्रैक्टिस सेशन के दौरान ग्राउंड पर अर्शदीप सिंह की बॉलिंग स्टाइल की नकल कर रहे हैं. वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि एक ओर से कोहली बॉलिंग रन अप ले रहे हैं और उनके सामने से अर्शदीप सिंह दौड़ते हुए दिखाई दे रहे हैं. दोनों हाथ मिलाते हैं और आगे बढ़ जाते हैं. विराट के इस जॉली मूड को लोग खूब एंज्वॉय कर रहे हैं .

विराट कोहली ने अर्शदीप सिंह की नकल की.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP