आम बजट 2026 की तारीख तय, जानें कब संसद में पेश होगा बजट

Share to your loved once


Last Updated:

Budget Session 2026: आम बजट 2026 की तारीखें तय हो गई हैं. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने संसद के बजट सत्र को बुलाने की मंजूरी दे दी है. बजट सत्र 28 जनवरी से 2 अप्रैल 2026 तक चलेगा. आम बजट पहले चरण में संसद में पेश किया जाएगा, जिस पर पूरे देश की नजरें टिकी हैं.

ख़बरें फटाफट

बजट 2026 फाइनल! राष्ट्रपति मुर्मू की हरी झंडी, संसद में कब आएगा बजट?बजट सत्र 2026 28 जनवरी से 2 अप्रैल 2026 तक चलेगा. (फाइल फोटो/PTI)

नई दिल्ली: देश की आर्थिक दिशा तय करने वाले आम बजट 2026 को लेकर तस्वीर अब साफ हो गई है. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने संसद के बजट सत्र को बुलाने की मंजूरी दे दी है. इसके साथ ही यह तय हो गया है कि आम बजट 2026 कब और किस सत्र में पेश किया जाएगा. 28 जनवरी से शुरू होने वाला बजट सत्र न सिर्फ सरकार की प्राथमिकताओं को सामने लाएगा, बल्कि आम आदमी से जुड़े बड़े फैसलों का मंच भी बनेगा. वहीं  29 जनवरी को आर्थिक सर्वेक्षण होगा.

बजट सत्र की तारीखों के एलान के साथ ही यह साफ हो गया है कि वित्त मंत्री कब संसद में देश का बजट पेश करेंगे. टैक्सपेयर्स, नौकरीपेशा वर्ग, किसान और उद्योग हर किसी की निगाहें अब बजट 2026 पर टिक गई हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP